एक्सप्लोरर

AI की आंधी में उड़ जाएंगी सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की जॉब? सैम ऑल्टमैन ने किया बड़ा खुलासा

OpenAI के CEO Sam Altman ने AI को लेकर एक बड़ा दावा किया है. सैम ऑल्टमैन के अनुसार, AI लगातार विकसित हो रहा है जिससे आने वाले समय में सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की मांग में गिरावट देखने को मिल सकती है.

Sam Altman on AI: OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने एआई को लेकर एक बड़ा दावा किया है. सैम ऑल्टमैन के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) लगातार विकसित हो रहा है जिससे आने वाले समय में सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की मांग में गिरावट देखने को मिल सकती है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एआई-आधारित ऑटोमेशन पहले से ही कोडिंग प्रोसेस में बड़ा बदलाव ला रहा हैं और कुछ कंपनियों में 50% से अधिक कोड अब एआई द्वारा लिखा जा रहा है.

Sam Altman ने किया बड़ा दावा

सैम ऑल्टमैन ने कहा, "मेरा मानना है कि फिलहाल सभी सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहुत ज्यादा काम कर सकते हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी आ सकता है जब हमें कम इंजीनियरों की जरूरत होगी." उन्होंने यह भी बताया कि अभी इंजीनियरों की तादाद बढ़ी हुई है लेकिन लंबे समय में कंपनियों को कम डेवलपर्स की आवश्यकता पड़ सकती है. इसका मुख्य कारण ‘एजेंटिक कोडिंग’ हो सकता है जो एक ऐसी तकनीक है जिसमें एआई खुद से मुश्किल कोडिंग कार्यों को पूरा करने में सक्षम होगा.

हालांकि, ऑल्टमैन ने साफ किया कि यह तकनीक अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुई है. उन्होंने कहा, "कई कंपनियों में एआई कोडिंग पहले ही 50% का आंकड़ा पार कर चुका है लेकिन असली बदलाव तब आएगा जब एजेंटिक कोडिंग पूरी तरह विकसित होगी."

OpenAI का एआई-आधारित ऑटोमेशन पर फोकस

सॉफ्टवेयर डेवलवमेंट के अलावा, ऑल्टमैन ने OpenAI की कारोबारी रणनीति पर भी चर्चा की. उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी ऐड बेस्ड मॉडल के बजाय एआई ऑटोमेशन से कमाई करने पर ध्यान दे रही है. उनके अनुसार, "मैं विज्ञापनों से थोड़ी कमाई करने की बजाय, एक बेहतरीन स्वचालित सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसी सेवाओं के लिए यूजर्स से अच्छी कीमत वसूलने में अधिक दिलचस्पी रखता हूं."

छात्रों के लिए क्या है जरूरी

सैम ऑल्टमैन का मानना है कि छात्रों को कोडिंग की विशेष स्किल्स सीखने के बजाय एआई टूल्स का इस्तेमाल करने में महारत हासिल करनी चाहिए. कई कंपनियों में एआई पहले से ही कोडिंग कार्यों को काफी बेहतरीन तरीके से कर रहा है. इसलिए भविष्य में सफलता के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्किल सीखने और बदलती तकनीक के अनुरूप खुद को ढालने की क्षमता होगी. उन्होंने कहा, "आने वाले समय में, लोगों को एआई टूल्स का कुशलतापूर्वक इस्तेमाल करना सीखना चाहिए. ऑल्टमैन का यह बयान संकेत देता है कि भविष्य में एआई न केवल कोडिंग को आसान बनाएगा बल्कि यह भी तय करेगा कि किस हद तक इंसानी डेवलपर्स की जरूरत बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें:

Motorola से लेकर Vivo तक! अप्रैल में एंट्री मारेंगे ये जबरदस्त स्मार्टफोन्स, जानें कितनी होगी कीमत, फटाफट चैक करें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज से Vivo और iQOO के फोन होंगे महंगे? कई मॉडल्स की कीमत में होगी बढ़ोतरी, जानिए क्या है सच्चाई
आज से Vivo और iQOO के फोन होंगे महंगे? कई मॉडल्स की कीमत में होगी बढ़ोतरी, जानिए क्या है सच्चाई
चाइनीज कंपनियों की खैर नहीं! बैटरी को लेकर सैमसंग ने कर ली बड़ी तैयारी, फोन को नहीं पड़ेगी पावर बैंक की जरूरत
चाइनीज कंपनियों की खैर नहीं! बैटरी को लेकर सैमसंग ने कर ली बड़ी तैयारी, फोन को नहीं पड़ेगी पावर बैंक की जरूरत
पहले फोल्डेबल आईफोन में यह कमाल करने वाली है ऐप्पल, यह नई जानकारी आई सामने
पहले फोल्डेबल आईफोन में यह कमाल करने वाली है ऐप्पल, यह नई जानकारी आई सामने
अब WhatsApp पर हर जगह दिखेंगे विज्ञापन! आने वाला है ये नया अपडेट, जानिए सब कुछ
अब WhatsApp पर हर जगह दिखेंगे विज्ञापन! आने वाला है ये नया अपडेट, जानिए सब कुछ

वीडियोज

US-Israel Iran War: इजरायल ने फिर शुरू किए ईरान पर हमले | Khamenei | Netanyahu | Donlad Trump
US-Israel Iran War: Khamenei की मौत पर Netanyahu का आया बयान | Donlad Trump | Breaking | ABP News
US-Israel Iran War: Khamenei के परिवार के 2 सदस्यों की मौत | Donlad Trump | Breaking | ABP News
US-Israel Iran War: ईरान पर हमले की ट्रंप ने खुद की निगरानी | Khamenei | Donlad Trump | Breaking
Mayank Agarwal : 'नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की चांदी' । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
PUSU Elections: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
Sheermal History: भारत तक कैसे आया शीरमाल, जानें क्या है इस अमीरों की रोटी का इतिहास?
भारत तक कैसे आया शीरमाल, जानें क्या है इस अमीरों की रोटी का इतिहास?
Embed widget