एक्सप्लोरर

सर्दियों में ऐसे करें फ्रिज का रखरखाव, भूलकर भी न करें ये गलतियां, बढ़ जाएंगे खर्चे

सर्दियां आते ही घरों में फ्रिज का यूज कम हो जाता है. इसलिए कुछ लोग फ्रिज को ऑफ करके छोड़ देते हैं. ऐसा करने से फ्रिज को नुकसान हो सकता है. इसलिए रखरखाव में कई सावधानियां बरतनी चाहिए.

सर्दियों के मौसम में तापमान बहुत नीचे गिर जाता है, जिस कारण घरों में फ्रिज की ज्यादा जरूरत महसूस नहीं होती. अब हर चीज मौसम के कारण इतनी ठंडी हो जाती है कि लोग फ्रिज में रखना पसंद नहीं करते और कुछ लोग तो सर्दियों में फ्रिज बंद करके रखते हैं. आपको बता दें कि इस मौसम में फ्रिज का रखरखाव बहुत सावधानी से करना चाहिए. थोड़ी-सी लापरवाही बड़ा नुकसान करवा सकती है. 

लंबे समय तक बंद न रखें फ्रिज

सर्दियों में फ्रिज का सीमित इस्तेमाल होता है. इसलिए कुछ लोग बिजली बिल बचाने के लिए फ्रिज को स्विच ऑफ करके छोड़ देते हैं और उसे केवल स्टोरेज के लिए यूज करते हैं. फ्रिज को लंबे समय तक स्विच ऑफ रखने से उसका कंप्रेसर जाम होने का खतरा रहता है. जाम होने पर नया कंप्रेसर लगवाना पड़ेगा, जिसका बोझ आपकी जेब पर आएगा. इससे बचने के लिए जरूरी है कि लंबे समय तक फ्रिज को ऑफ न रखें. 

एकदम दीवार से सटाकर न रखें

कुछ लोग जगह बचाने के लिए फ्रिज को एकदम दीवार या दूसरी चीजों के पास लगा देते हैं. ऐसा करने से बड़ा नुकसान हो सकता है. इसलिए हमेशा फ्रिज के पीछे वाली साइड और दीवार के बीच में थोड़ी दूरी रखें. यह फ्रिज से निकलने वाली गर्म हवा को बाहर आने देने के लिए जरूरी है.

हीटर भूलकर भी फ्रिज के पास न रखें

सर्दियों में फ्रिज का यूज कम हो जाता है, लेकिन हीटर का यूज खूब बढ़ जाता है. हीटर यूज करते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह फ्रिज के पास न हो. हीटर से निकलने वाली गर्मी फ्रिज के कंप्रेसर को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकती है. 

फ्रिज को खराब होने से बचा सकता है वोल्टेज स्टेबलाइजर

कुछ जगहों पर वोल्टेज ऊपर-नीचे होते रहता है. ऐसी जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स को यूज करना थोड़ा मुश्किल होता है. अगर आप भी ऐसी किसी जगह पर रहते हैं तो वोल्टेज स्टेबलाइजर काम आ सकता है. यह वोल्टेज को स्टेबल रखता है, जिस वजह से फ्रिज पर फ्लक्चुऐशन का असर नहीं होगा और आप बेफिक्र होकर इसका यूज कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें-

Flipkart से लोन के नाम पर व्यक्ति से ठगी, Apps से लोन लेते समय बरतें सावधानी, नहीं तो ब्लैकमेलिंग का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिराने का मास्टरमाइंड था अमेरिका? US डिप्लोमैट की लीक रिकॉर्डिंग से मचा बवाल
शेख हसीना की सरकार गिराने का मास्टरमाइंड था अमेरिका? US डिप्लोमैट की लीक रिकॉर्डिंग से बवाल
'कल्याण में शिवसेना से हाथ मिलाने से पहले MNS को हमें...', उद्धव गुट का बड़ा बयान
'कल्याण में शिवसेना से हाथ मिलाने से पहले MNS को हमें...', उद्धव गुट का बड़ा बयान
ट्रंप की 100% टैरिफ की धमकी के बाद कनाडा का जवाब, PM कार्नी ने जारी किया वीडियो, जानें क्या कहा?
ट्रंप की 100% टैरिफ की धमकी के बाद कनाडा का जवाब, PM कार्नी ने जारी किया वीडियो, जानें क्या कहा?
Padam Awards 2026: लीजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र सिंह देओल को मरणोपरांत मिलेगा पद्म विभूषण, हेमा मालिनी बोलीं- 'गर्व की बात है'
धर्मेंद्र सिंह देओल को मरणोपरांत मिलेगा पद्म विभूषण पुरस्कार, हेमा मालिनी ने जताई खुशी

वीडियोज

Crime News : मौत की दरिया...जिंदगी की जंग | Sansani
Shankaracharya Controversy: धरने के 8 दिन...सम्मान के लिए शंकराचार्य की 'जिद'! | Avimukteshwaranand
Snowfall 2026: जनवरी में जमी जन्नत! कश्मीर से उत्तराखंड तक बर्फ की सफेद चादर
Janhit: शंकराचार्य के 'हठ' के 8 दिन...योगी क्या 'प्रयास' कर रहे हैं? | Yogi Vs Shankaracharya
Shankaracharya Controversy: शिविर के बाहर 'आई लव बुलडोजर बाबा' के नारे..बहसबाजी | Avimukteshwaranand

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिराने का मास्टरमाइंड था अमेरिका? US डिप्लोमैट की लीक रिकॉर्डिंग से मचा बवाल
शेख हसीना की सरकार गिराने का मास्टरमाइंड था अमेरिका? US डिप्लोमैट की लीक रिकॉर्डिंग से बवाल
'कल्याण में शिवसेना से हाथ मिलाने से पहले MNS को हमें...', उद्धव गुट का बड़ा बयान
'कल्याण में शिवसेना से हाथ मिलाने से पहले MNS को हमें...', उद्धव गुट का बड़ा बयान
ट्रंप की 100% टैरिफ की धमकी के बाद कनाडा का जवाब, PM कार्नी ने जारी किया वीडियो, जानें क्या कहा?
ट्रंप की 100% टैरिफ की धमकी के बाद कनाडा का जवाब, PM कार्नी ने जारी किया वीडियो, जानें क्या कहा?
Padam Awards 2026: लीजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र सिंह देओल को मरणोपरांत मिलेगा पद्म विभूषण, हेमा मालिनी बोलीं- 'गर्व की बात है'
धर्मेंद्र सिंह देओल को मरणोपरांत मिलेगा पद्म विभूषण पुरस्कार, हेमा मालिनी ने जताई खुशी
गुवाहाटी में टीम इंडिया ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतकर रचा इतिहास
गुवाहाटी में टीम इंडिया ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतकर रचा इतिहास
Republic Day 2026: कर्नल सोफिया कुरैशी के अलावा ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े किन 'हीरोज' को मिला अवॉर्ड? जानें
कर्नल सोफिया कुरैशी के अलावा ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े किन 'हीरोज' को मिला अवॉर्ड? जानें
Border 2 Banned In Gulf Countries: खाड़ी देशों में क्यों बैन कर दी गई बॉर्डर-2, क्या भारत इसके खिलाफ कर सकता है शिकायत?
खाड़ी देशों में क्यों बैन कर दी गई बॉर्डर-2, क्या भारत इसके खिलाफ कर सकता है शिकायत?
फोन चार्ज होने में लग रहा है ज्यादा वक्त? स्लो चार्जिंग की दिक्कत ऐसे करें ठीक
फोन चार्ज होने में लग रहा है ज्यादा वक्त? स्लो चार्जिंग की दिक्कत ऐसे करें ठीक
Embed widget