एक्सप्लोरर

Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro, Xiaomi 12X ट्रिपल रियर कैमरा और इन फीचर्स के साथ हुए लॉन्च

तीनों स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होता है.

Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है. तीनों स्मार्टफोन चीनी टेक दिग्गज के स्मार्टफोन की फ्लैगशिप सीरीज का पार्ट हैं. Xiaomi ने Xiaomi 12 सीरीज को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया था. Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC प्रोसेसर पर काम करते हैं, जबकि Xiaomi 12X स्नैपड्रैगन 870 SoC पर काम करता है. तीनों स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होता है.

Xiaomi 12 की कीमत 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 749 डॉलर (लगभग 57,200 रुपये) से शुरू होती है. Xiaomi 12 Pro की कीमत 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 999 डॉलर (लगभग 76,300 रुपये) से शुरू होती है, जबकि Xiaomi 12X की कीमत बेस 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 649 डॉलर (लगभग 49,600 रुपये) से शुरू होती है. Xiaomi के तीनों स्मार्टफोन ब्लू, ग्रे और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं. चीन में Xiaomi 12 के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 (लगभग 44,300 रुपये) है, जबकि Xiaomi 12 Pro के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 (लगभग 56,300 रुपये) है. Xiaomi 12X के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 3,199 (करीब 38,350 रुपये) है.

Xiaomi 12 एंड्रॉयड बेस MIUI 13 पर काम करता है. इसमें 6.28-इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, जो टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ है. स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 SoC प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ है.

Xiaomi 12 Pro भी MIUI 13 पर काम करता है. यह 6.73-इंच WQHD + E5 AMOLED डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है. Xiaomi 12 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC प्रोसेसर है जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट मिला है.

Xiaomi 12X वैनिला Xiaomi 12 का थोड़ा बदला हुआ वर्जन है. इसमें समान डिस्प्ले, कैमरा सेटअप, साथ ही बैटरी और चार्जिंग स्पेसिफिकेशंस हैं. दोनों स्मार्टफोन्स में केवल प्रोसेसर का ही अंतर है. Xiaomi 12X में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC है जो 8GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ है. इन फोन्स का ग्लोबल लॉन्च किया गया है. भारत में लॉन्च के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें: इस देसी कंपनी ने भारत में लॉन्च किया अपना सस्ता स्मार्टफोन, 5000mAh की बैटरी और 6.5 इंच की डिस्प्ले जैसे हैं फीचर

यह भी पढ़ें: ये पांच सरकारी ऐप आपको अपने फोन में रखने चाहिए, जानिए किसका क्या है काम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT अनइंस्टॉल करने वालों को एक महीने का फ्री प्लान दे रही है OpenAI, जानिए क्यों आई ऐसी नौबत
ChatGPT अनइंस्टॉल करने वालों को एक महीने का फ्री प्लान दे रही है OpenAI, जानिए क्यों आई ऐसी नौबत
हैक होने के बाद सबसे पहले कर लें ये 5 काम, लेट हो गए तो उड़ सकता है डेटा और पैसा
हैक होने के बाद सबसे पहले कर लें ये 5 काम, लेट हो गए तो उड़ सकता है डेटा और पैसा
माइक के आगे फोम कवर क्यों लगा होता है? जानिये इसके काम और फायदे
माइक के आगे फोम कवर क्यों लगा होता है? जानिये इसके काम और फायदे
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी सिक्योरिटी अपडेट, गूगल ने दूर किए 100 से ज्यादा बग्स, ऐसे करें इंस्टॉल
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी सिक्योरिटी अपडेट, गूगल ने दूर किए 100 से ज्यादा बग्स, ऐसे करें इंस्टॉल

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget