एक्सप्लोरर
पुनीश-बंदगी से लेकर तनीषा-अरमान तक 'बिग बॉस' की इन जोड़ियों ने रोमांस करने के दौरान नहीं की कैमरे की परवाह
1/12

'बिग बॉस 12' में भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी शिष्या जसलीन मथारू काफी चर्चा में थे, उन्होंने शो जनता के सामने ये बताया था कि वे दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. शो में दोनों के बीच किसी बात को लेकर दूरिया और नजदीकियां भी देखी गईं. मगर शो के खत्म होने के बाद इस बात का खुलासा हो गया कि दोनों के बीच एक गुरू शिष्या के अलावा कोई रिश्ता नहीं है.
2/12

टीवी पर 29 सितंबर से 'बिग बॉस' का 13वां सीजन टेलीकास्ट होगा. इस बार शो में कौन-कौन से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे इसको लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 'बिग बॉस' के पिछले सीजन से ज्यादा एंटरटेनिंग बनाने के लिए शो के मेकर्स ने कई नियमों में बदलाव किए हैं. 'बिग बॉस' के बीते सीजन की तरह इस बार कोई आम कंटेस्टेंट शो में हिस्सा नहीं ले रहा है. मगर आज हम आपको बीते सीजन के उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें शो के दौरान प्यार हुआ जो कई बार प्यार में ऐसे पड़े कैमरे की परवाह किए बगैर सारी हदों को पार कर जाते हैं. जिसके चलते कई बार शो को लेकर बड़ा बवाल भी मचा. विवाद इतना बढ़ा कि मेकर्स को शो के समय में बदलाव तक करना पड़ा. आज हम उन्हीं जोड़ियों के बारे में आपको बता रहे हैं जिन्होंने कैमरे के सामने बेपरवाह होकर रोमांस किया.
Published at : 27 Sep 2019 06:09 PM (IST)
View More
Source: IOCL























