By: ABP Live | Updated at : 14 Dec 2021 10:22 PM (IST)
दिलीप जोशी (फाइल फोटो)
Dilip Joshi shares pics from daughter's wedding: पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'जेठालाल' का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी हाल ही में सुर्खियों में थे. लेकिन इस बार ऐसा उनके काम की वजह से नहीं बल्कि 11 दिसंबर को हुई अपनी बेटी नियति की शादी को लेकर चर्चा में थे. दिलीप के अपनी बेटी के संगीत में जमकर डांस किया जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था. इसके बाद, एक्टर ने अपनी बेटी के डी-डे से कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं. इसके अलावा उन्होंने नई जोड़ी को आशीर्वाद भी दिया.
आपको बता दें कि दिलीप जोशी की बेटी नियति की 11 दिसंबर को शादी हुई थी. टेलीविजन स्टार ने अपनी बेटी के संगीत समारोह में धूम मचा दी थी. शादी के तीन दिन बाद, डैडी दिलीप जोशी ने आज यानी 14 दिसंबर को शादी की कई तस्वीरें शेयर कीं, साथ ही एक नोट भी लिखा. उन्होंने लिखा, 'आप गानों और फिल्मों से भावनाओं को उधार ले सकते हैं, लेकिन जब यह सब आपके साथ होता है तो वह अनुभव अद्भुत होता है. मेरी छोटी बच्ची नियति और परिवार में सबसे नए सदस्य, मेरे बेटे यशोवर्धन, को इस अद्भुत यात्रा के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं! उन सभी को धन्यवाद, जिन्होंने हमारे साथ रहकर, बच्चों के लिए अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं भेजकर हमारी खुशी शेयर की. जय स्वामीनारायण'.
दिलीप जोशी ने अपनी बेटी के संगीत समारोह में खूब समा बांधा. उनके डांस की कई वीडियो वायरल हो चुकी हैं. वहीं, बात करें दिलीप जोशी के काम की तो वो शुरू से ही 'तारक मेहता का इसके उल्टा चश्मा' का हिस्सा रहे हैं. ये शो साल 2008 में शुरू हुआ था और आज भी फैंस का पसंदीदा कॉमेडी शो बना हुआ है.
यह भी पढ़ेंः
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
'इसे अनदेखा करना बेवकूफी है', 'धुरंधर 2' की सफलता पर बॉलीवुड की चुप्पी पर भड़के राम गोपाल वर्मा
'प्रेगनेंट दीपिका के लिए शूटिंग से वक्त निकालते थे रणवीर सिंह', धुरंधर 2 के 'यासिर' ने किया खुलासा
Dhurandhar 2 Box Office Day 11 Live Updates: संडे को बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का धमाका, 10:30 बजे तक कमाई हुई 800 करोड़ के पार
अमीषा पटेल ने बर्थडे सेलिब्रेशन की थ्रोबैक तस्वीरें की शेयर, सलमान खान संग दिखी क्यूट बॉन्डिंग
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव