By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 24 Sep 2021 09:32 PM (IST)
टीना डाबी और रिया डाबी
UPSC Final Result 2020 :सिविल सेवा परीक्षा-2020 (Civil Services Exam-2020) का अंतिम परिणाम जारी हो गया है. आईएएस टीना डाबी (Tina Dabi) की छोटी बहन रिया डाबी (Riya Dabi) भी चयनित हुईं. टॉपर टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में 15वां रैंक हासिल किया है. सिविल सेवा परीक्षा 2016 में नंबर एक रैंक हासिल करने वाली टीना डाबी ने अपनी बहन की सफलता पर उत्साह साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी छोटी बहन रिया डाबी को यूपीएससी 2020 परीक्षा में 15वां रैंक मिला है.”
साल 2016 में सिविल सेवा परीक्षा में टीना डाबी टॉपर रहीं. टीना ने महज 22 साल की उम्र में ही आईएएस एग्जाम में टॉप किया था. आईएएस एग्जाम टॉप करने पर वह देशभर की लड़कियों के लिए रोल मॉडल बनी. अब उनकी बहन देशभर की लड़िकयों के लिए रोल मॉडल बन चुकी हैं. वह बचपन से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं.
आईएएस की ट्रैनिंग के बाद टीना को राजस्थान काडर मिला. साल 2018 में टीना ने अतहर आमिर उल शफ़ी खान से शादी रचा ली थी. टीना ने सिविल सेवा की परीक्षा में अव्वल स्थान पाया था जबकि जम्मू कश्मीर के रहने वाले अतहर को इसी परीक्षा में दूसरा स्थान मिला था. अतहर को भी राजस्थान काडर मिला था. लेकिन आपसी सहमति से दोनों की तलाक हो गई है.
शुभम कुमार बने टॉपर
बता दें कि शुभम कुमार ने इस साल सिविल सेवा परीक्षा में नंबर एक रैंक हासिल की, जबकि जागृति अवस्थी ने नंबर दो रैंक हासिल की. अंकिता जैन को तीसरा स्थान मिला. शुुभम ने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की है. वहीं, ओवरऑल सेकेंड रैंक हासिल करने वाली जागृति अवस्थी महिला उम्मीदवारों में टॉपर हैं. उन्होंने एमएनआईटी, भोपाल से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में पढ़ाई की है.
UPSC CSE Final Result 2020: बिहार के लाल शुभम कुमार बने आईएएस टॉपर
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र? जानें डिटेल्स
IBPS Clerk Mains Result: IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
NEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया 275 एसओ पदों का नोटिफिकेशन, आवेदन की लास्ट डेट 23 मार्च
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल