एक्सप्लोरर

Viral Tweet: कुत्ता काटने आए तो बन जाएं 'पेड़'... पशुपालन विभाग ने दी ऐसी सलाह कि मच गया हंगामा

Viral Video: पशुपालन विभाग लोगों को आवारा कुत्तों से बचने के लिए लोगों को पेड़ बनने की नसीहत दे रहा है. इसके बाद पशुपालन विभाग की हर तरफ आलोचना हो रही है.

Trending Video: आवारा कुत्तों का आतंक तो लगभग हर जगह ही देखने को मिलता है, ऐसे में कई लोगों की यह शिकायत होती है कि विभाग इस पर कार्यवाही करे और आवारा कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हे एक ऐसी जगह रखे जहां से वो आम जनता की पहुंच से दूर हों. ऐसे में सोशल मीडिया पर और अखबारों में आए दिन आपको यही देखने और सुनने मिलता होगा कि फलां इंसान को फलां जगह आवारा कुत्ते ने काट लिया.

कई बार शिकायतें की जाती है लेकिन प्रशासन और विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं देता है. अब ऐसे में पशुपालन विभाग का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे पशुपालन विभाग ने लोगों को आवारा कुत्तों से बचने का तरीका सुझाया है, जो एकदम बेतुका है जिसे लेकर लोग पशुपालन विभाग पर भड़कते दिखाई दे रहे हैं. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वायरल ट्वीट में.

पशुपालन विभाग ने कहा,कुत्ता काटने आए तो पेड़ बन जाएं

दरअसल, सोशल मीडिया पर पशुपालन विभाग का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे पशुपालन विभाग लोगों को आवारा कुत्तों से बचने के लिए लोगों को पेड़ बनने की नसीहत दे रहा है. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत आने वाले इस विभाग ने अपने एक ट्विट में कहा कि अगर आपको आवारा कुत्तों से बचना है तो आप पेड़ बनने का नाटक करें. मत्स्य पालन विभाग के अनुसार अगर आप कुत्ते के आपके ऊपर हमले के वक्त पेड़ बन जाएंगे तो कुत्ता आपको सूंघ कर वापस लौट जाएगा. ऐसे में कुत्ता समझेगा कि आप एक पेड़ हो और वो आपको कुछ नहीं करेगा. अब पशुपालन विभाग को ऐसा ट्वीट करने पर यूजर्स ने आड़े हाथों लिया है. इसके बाद पशुपालन विभाग की काफी ज्यादा आलोचना भी हो रही है.

देखें पोस्ट

पोस्ट को Dept of Animal Husbandry & Dairying, Min of FAH&D के आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. यूजर्स इस पर कमेंट भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...कम से कम कुत्तों का टीकाकरण तो करवा दें, आवारा कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करें और उन पर निगरानी रखें. एक और यूजर ने लिखा...क्या वाकई कुत्तों के आगे पेड़ बन जाने से वो आपको नुकसान नहीं पहुंचाते हैं? बेतुकी बातें करना बंद करें और अपनी जिम्मेदारी समझें. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...आप जिम्मेदार लोग हैं आपसे कम से कम ऐसी बेतुकी बातों की उम्मीद हम नहीं करते हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कुत्ते को टहला रहे शख्स पर अचानक हुआ हमला, लाठी-डंडों से पीटने लगे लोग- वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Video:
"होली का पहला रुझान" दोस्तों ने RCC मशीन में डाल दिया लड़का, फिर सीमेंट की तरह घुमाया, वीडियो वायरल
Video: मुसलमानों ने गाया देशभक्ति गीत, मुजफ्फरनगर से सामने आया हिंदु मुस्लिम भाईचारे का प्यारा सा वीडियो
मुसलमानों ने गाया देशभक्ति गीत, मुजफ्फरनगर से सामने आया हिंदु मुस्लिम भाईचारे का प्यारा सा वीडियो
Holi 2026: रुहअफजा में मिलाकर पिलाई भांग? नशे मे जोर जोर से अजान देने लगे पटना के मिश्रा जी, वीडियो वायरल
रुहअफजा में मिलाकर पिलाई भांग? नशे मे जोर जोर से अजान देने लगे पटना के मिश्रा जी, वीडियो वायरल

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget