Stunt Video Viral: स्टंट करना बच्चों का खेल नहीं है. स्टंट के लिए परफेक्शन और सुरक्षा उपरकणों की जरूरत होती है. सोशल मीडिया पर स्टंट वीडियो की भरमार है. वीडियो बनाने के लिए लोग अपनी जान की परवाह भी नहीं करते. बचपन में साइकिल से स्टंट करना सभी को पसंद होता है. अधिकतर सभी ने बचपन में साइकिल से स्टंट करते हुए सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों को पार भी किया है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप थोड़ा हैरान भी होंगे और हंसेंगे भी. एक लड़का जिस तरह से साइकिल पर स्टंट कर रहा है उसे देखकर आप चौंक जाएंगे. 

साइकिल से स्टंट करते वक्त गिरा शख्सवायरल हो रहे वीडियो में कुछ लड़के साइकिल लेकर एक सड़क पर नजर आ रहे है. वीडियो में सड़क पर एक जगह काफी पानी भी भरा हुआ है तभी उनमें से एक लड़का तेजी से साइकिल चलाते हुए आता है और सड़क पर भरे पानी को पार करने की कोशिश करता है. लड़के को शायद यह नहीं पता होता कि पानी भरी हुई जगह पर गड्ढा भी है. जैसे ही लड़का साइकिल से सड़क पर भरे पानी को पार करने की कोशिश करता है गड्ढे के कारण उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो गिर जाता है. लड़का पेट के बल गिरता है और उसके ऊपर उसकी साइकिल गिर पड़ती है. लड़के को निश्चित ही भयंकर चोट लगी होगी. 

देखें वीडियो: 

यह भी देखें: Watch: शख्स को बाइक पर स्टंट करना पड़ा भारी, 2 सेकेंड में चाटनी पड़ी धूल

वीडियो पर लोग कर रहे मजेदार कमेंट्सवायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.वीडियो को 3 लाख से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है. लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहें है. एक यूजर ने लिखा है, ‘डूब ही गया आखिर’, जबकि एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘जोर का झटका जोरों से लगा है’. इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘स्लो मोशन में भयंकर चोट लगी है’.