एक्सप्लोरर

प्रेग्नेंट महिला को लेकर जा रहा था कैब ड्राइवर! रास्ते में होने लगा लेबर पेन, अब हो रही जमकर तारीफ

मामला गुड़गांव का है जहां एक शख्स अपनी बीवी को लेकर कैब में सवार हुआ था, इसी दौरान उसकी बीवी को लेबर पेन की शिकायत हुई और फिर ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से महिला की जान बचा ली.

Trending News: सोशल मीडिया पर आपने वैसे तो मानवता को शर्मसार करने वाले कई सारे वीडियो और पोस्ट देखी होंगी. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसे देखकर आपके मन में इंसानियत की जिंदादिली को देखकर भाव बढ़ जाएंगे. जहां एक कैब ड्राइवर ने लेबर पेन से जूझ रही महिला की ऐसी मदद की कि हर कोई अब उसे हीरो कहकर बुला रहा है और इंटरनेट पर उस कैब ड्राइवर की जमकर तारीफ भी हो रही है. मामला गुड़गांव का है जहां एक शख्स अपनी बीवी को लेकर कैब में सवार हुआ था, इसी दौरान उसकी बीवी को लेबर पेन की शिकायत हुई और फिर ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से महिला की जान बचा ली.

कैब ड्राइवर ने बचाई प्रेग्नेंट महिला की जान

आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि कलयुग है कलयुग. लेकिन कुछ लोग हैं जो आज भी इंसानियत से ऊपर किसी चीज को नहीं समझते और कलयुग के इस दावे को कई बार गलत साबित कर देते हैं. दरअसल, रोहन मेहरा नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसनें उसने बताया कि एक कैब चालक ने उसके शेफ की बीवी न केवल जान बचाई बल्कि उसे सही सलामत अस्पताल भी पहुंचा दिया. शख्स ने अपने पोस्ट में लिखा..उसके शेफ की बीवी प्रेग्नेंट थी और उसे जल्द ही अस्पताल पहुंचना था. इसी वजह से उसने कुक को कैब बुक करके दी, लेकिन अस्पताल जाते वक्त ही शेफ की बीवी को लेबर पेन होने लगा, जिसके बाद ड्राइवर की सूझबूझ से कैब में महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया.

Rapido Driver did this
byu/rohan_mehra_ ingurgaon

सूझबूझ से पहुंचाया अस्पताल

कैब ड्राइवर ने बच्चा पैदा होने के बाद फुर्ती दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, इसके बाद उनसे उतने ही रुपये चार्ज किए जितना बिल में दिखा रहा था. ये बात जानकर रोहन को भी बेहद खुशी हुई और इसी वजह से रोहन ने इस कहानी को लोगों के साथ शेयर किया. ड्राइवर का नाम विकास है और रोहन उसे खोज रहे हैं कि उसके लिए कुछ कर पाएं. रोहन ने ट्रिप डिटेल भी सोशल मीडिया पर शेयर की है. अब यूजर्स विकास नाम के इस कैब ड्राइवर को हीरो कहकर पुकार रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ऑर्केस्ट्रा को देख दुल्हन को भूले दूल्हे राजा! कंट्रोल खोया, शर्म बेची और फिर जमकर लगाए ठुमके, देखें वीडियो

यूजर्स ने की जमकर तारीफ

पोस्ट को रोहन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से शेयर किया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने पोस्ट को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स पोस्ट को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...क्या बात है, ये होते हैं असली हीरो. एक और यूजर ने लिखा...भाई को उचित इनाम मिलना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...देश को इसी तरह के विकास की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: कुंवारों संग खूबसूरत भाभी ने बीच सड़क जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख दिलों पर चल जाएगा खंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे दम तोड़ता है किंग कोबरा, वीडियो में देखें कैसे कब्ज हुई मौत के सौदागर की रूह? यूजर्स हैरान
कैसे दम तोड़ता है किंग कोबरा, वीडियो में देखें कैसे कब्ज हुई मौत के सौदागर की रूह? यूजर्स हैरान
Video: बरात में जाने के लिए रेंट पर मिल रहे भूत, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स मांगने लगे नंबर
बरात में जाने के लिए रेंट पर मिल रहे भूत, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स मांगने लगे नंबर
'आसान नहीं मुंबई में रहना' छोटे से फ्लैट का एक लाख रुपये किराया चुका रही यह लड़की, देखें वीडियो
'आसान नहीं मुंबई में रहना' छोटे से फ्लैट का एक लाख रुपये किराया चुका रही यह लड़की, देखें वीडियो
Video: ट्रेन है या डांस स्टूडियो? एसी कोच में 30 लोगों ने जमकर किया हंगामा, देसी गानों पर लगाए ठुमके
ट्रेन है या डांस स्टूडियो? एसी कोच में 30 लोगों ने जमकर किया हंगामा, देसी गानों पर लगाए ठुमके

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
Israel-Iran War: 'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
Russia Ukraine War: ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
Embed widget