एक्सप्लोरर

कोल्हापुर से सामने आया हिट एंड रन का मामला, कई फीट उछला शख्स, वीडियो देख मुंह को आजाएगा कलेजा

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें भयानक दुर्घटना के खौफनाक पल दिखाई दे रहे हैं. कोल्हापुर में तेज कार ने एक शख्स को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि शख्स कई फीट हवा में उछल गया.

Kolhapur News: महाराष्ट्र में हिट-एंड-रन की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है, हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें कई लोग हिट-एंड-रन का शिकार हुए तो वहीं कई लोगों की मौत हो गई. ऐसे में कोल्हापुर में भी एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहां रोहित हप्पे नाम के एक युवक को हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी. घटना की सही तारीख और समय अभी तक स्पष्ट नहीं है.

हालांकि, घटना का एक सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें भयानक दुर्घटना के खौफनाक पल दिखाई दे रहे हैं. महाराष्ट्र के कोल्हापुर में तेज कार ने एक शख्स को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि शख्स किसी रॉकेट की तरह आसमान की तरफ उछल गया. इस दुर्घटना में शख्स बुरी तरह से घायल हो गया.

टक्कर मार कर फरार हुआ कार चालक

कोल्हापुर शहर के पास उचगांव गांव के निवासी रोहित कथित तौर पर देर रात घर लौट रहे थे, तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया. जब वह सड़क पर चल रहे थे, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई और उन्हें इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह कई फीट दूर जा गिरे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए और कार ड्राइवर मदद करने के बजाय तुरंत मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ दर्ज किया मामला

यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो जांच में अहम सबूत बन गया है. रिपोर्ट के अनुसार, गांधीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है, जहां एक अज्ञात वाहन मालिक के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज की गई है. स्थानीय पुलिस इस मामले को तत्परता से देख रही है और इस हिट-एंड-रन के लिए जिम्मेदार ड्राइवर का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है.

हमेशा सड़क के दायीं ओर चलें

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 92 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. यूजर्स वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इसलिए कहते हैं कि हमेशा सीधी तरफ चलना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा...यह कितना डरावना दृष्य है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मानवता मर चुकी है.

यह भी पढ़ें: वडोदरा के लोगों ने गली में जमा पानी में किया गरबा, वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

60 मीटर ऊंची चट्टान पर कॉफी! ‘दुनिया का सबसे खतरनाक कैफे’ इंटरनेट पर वायरल, वीडियो देख फूल जाएंगी सांसे
60 मीटर ऊंची चट्टान पर कॉफी! ‘दुनिया का सबसे खतरनाक कैफे’ इंटरनेट पर वायरल, वीडियो देख फूल जाएंगी सांसे
'ट्रंप को वोट देने वाले हर शख्स से नफरत' अपने ही राष्ट्रपति पर भड़की यूएस सैनिक की पत्नी, वीडियो वायरल
'ट्रंप को वोट देने वाले हर शख्स से नफरत' अपने ही राष्ट्रपति पर भड़की यूएस सैनिक की पत्नी, वीडियो वायरल
पिता ने दूसरी शादी में उड़ाई 10 साल के बेटे की बचत, बच्चे ने अदालत में ठोका मुकदमा, ब्याज समेत लौटानी पड़ी रकम
पिता ने दूसरी शादी में उड़ाई 10 साल के बेटे की बचत, बच्चे ने अदालत में ठोका मुकदमा, ब्याज समेत लौटानी पड़ी रकम
यहां जन्मा 5.9 किलो का ‘सुपर बेबी’! अस्पताल में जन्म लेते ही बना रिकॉर्ड, तस्वीरें देख दंग रह गए लोग
यहां जन्मा 5.9 किलो का ‘सुपर बेबी’! अस्पताल में जन्म लेते ही बना रिकॉर्ड, तस्वीरें देख दंग रह गए लोग

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
Happy Holi 2026 Wishes in Bhojpuri: इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स
इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स, आ जाएगा मजा
UP Jobs 2026: यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
Embed widget