एक्सप्लोरर

भरी मेट्रो में एक ड्रेस को लेकर लड़ने लगा कपल, थप्पड़ों और मुक्कों से गूंजा कोच, लोग बोले- सिंगल रहने में ही भलाई- Video

दिल्ली मेट्रो में एक लड़की और लड़के के बीच हुई नोक-झोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों ज़ारा से खरीदी गई एक ड्रेस को लेकर लड़ते नजर आ रहे हैं.

Couple Fighting In Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से आए दिन कोई न कोई वीडियो सामने आता है और देखते ही देखते वायरल हो जाता है. यूं तो आपने कई बार कपल को आपस में लड़ते देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी मेट्रो में कपल को एक दूसरे पर हाथ उठाते और चिल्चा-चिल्लाकर झगड़ते देखा है? दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें एक कपल 'ज़ारा' से खरीदी हुई ड्रेस पर राड़ करता नजर आ रहा है. लड़की और लड़के के बीच हुई नोक-झोंक का यह वीडियो अब हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुका है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शॉपिंग करके लौटी लड़की ज़ारा से खरीदी गई एक ड्रेस का दाम बता रही है. वो कह रही है कि ड्रेस एक हजार रुपये की है. जबकि लड़का उस ड्रेस को 150 रुपये की बताता है. इस बात से लड़की गुस्सा जाती है और झगड़ने लगती है. लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को पहले तो एक मुक्का मारती है. जिसके बाद लड़का कहता है कि "हाथ मत उठाना. ये पब्लिक प्लेस है". फिर लड़की कहती है कि "मुझसे मत बोल". इसके बाद लड़का कहता है, 'मत बोल. चल निकल यहां से'. 

लड़की ने मारे थप्पड़ ही थप्पड़

लड़के के इन शब्दों से लड़की को और गुस्सा आ जाता है और वो कहती है कि "तेरे मुंह पर फेंक के मारूंगी. इज्जत कर ले. लोग देख रहे हैं". इतना कहते ही लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड पर लगातार तीन झापड़ और धर देती है. इसके बाद लड़के को भी गुस्सा आ जाता है और एक थप्पड़ वो भी मार देता है. फिर लड़की कहती है कि "मेरी जिंदगी में फिर मत आइयो". 49 सेकंड की इस पूरी वीडियो में दोनों अंत तक लड़ते नजर आते हैं.

'सिंगल रहें, सेफ रहें'

चौंकाने वाली बात यह है कि किसी ने भी बीच में पड़कर इन्हें रोकने की कोशिश नहीं की. हालांकि कपल के इस झगड़े को देखकर आसपास बैठे लोग काफी हैरान नजर आए. कई यूजर्स ने कपल के इस झगड़े को देखने के बाद फनी कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने कहा, 'सिंगल रहें, सेफ रहें'. जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'बहुत हिंसक है यह लड़की'. एक अन्य यूजर ने यह भी कहा, 'ऐसी लड़कियों से 6 गज की दूरी बनाए रखना ही ठीक है'.

ये भी पढ़ें: आग के ऊपर से कूदने चला था शख्स, दोस्त की गलती के कारण चढ़ा अग्नि की भेंट- Video

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या वाकई जमीन पर एयरबेस के डिजाइन बना रहे ईरानी? देखें अमेरिका को धोखा देने वाले वायरल वीडियो
क्या वाकई जमीन पर एयरबेस के डिजाइन बना रहे ईरानी? देखें अमेरिका को धोखा देने वाले वायरल वीडियो
शिक्षा के मंदिर में राजशाही! मैडम जी की मालिश में जुटीं मासूम छात्राएं, पैरों और बेलन से करवाई मसाज
शिक्षा के मंदिर में राजशाही! मैडम जी की मालिश में जुटीं मासूम छात्राएं, पैरों और बेलन से करवाई मसाज
दिमाग की बत्ती गुल! एस्केलेटर को समझ लिया मालगाड़ी, बुरी तरह गिरी महिला, सामने आया वीडियो
दिमाग की बत्ती गुल! एस्केलेटर को समझ लिया मालगाड़ी, बुरी तरह गिरी महिला, सामने आया वीडियो
ये 'दया' की डिलीवरी है! महिला ने आवारा कुत्तों के लिए मंगाया खाना, राइडर ने अपने हाथों से खिलाया
ये 'दया' की डिलीवरी है! महिला ने आवारा कुत्तों के लिए मंगाया खाना, राइडर ने अपने हाथों से खिलाया

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget