एक्सप्लोरर

खीरा देखकर क्यों कांप जाती है बिल्ली की रूह, क्या है इसके पीछे की कहानी

लोग अपनी बिल्लियों की खीरे के प्रति प्रतिक्रिया के वीडियो शेयर कर रहे हैं. खाना खाते समय यदि बिल्ली के पीछे खीरा रख दिया जाए तो वह चौंक जाती है, जिससे कुछ बिल्लियां डरकर हवा में उछल जाती हैं.

Trending Video: बिल्ली एक घरेलू और पालतू जानवर है. कुत्ते और बिल्ली को लोग किसी दोस्त की तरह देखते हैं और यह इंसान के सबसे अच्छे वफादार होते हैं. बिल्लियां खासकर चतुर और फुर्तिली होती हैं जिससे वह आकर्षक और खूबसूरत दिखाई देती हैं. लेकिन कई बार होता है कि बिल्लियां किन्हीं चीजों से इतना डर जाती हैं कि वह हवा में उछल जाती हैं. ऐसे में खीरे को लेकर भी एक ऐसा दावा किया जा रहा है जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्रेंड

लोग अपनी बिल्लियों की खीरे के प्रति तीव्र प्रतिक्रिया के वीडियो शेयर कर रहे हैं. खाना खाते समय यदि बिल्ली के पीछे खीरा रख दिया जाए तो वह चौंक जाती है, जिससे कुछ बिल्लियां डरकर हवा में उछल जाती हैं. इन सबमें एक हैशटैग का जन्म हुआ जो कि सोशल मीडिया पर Cucumberscaringcats नाम से ट्रेंड कर रहा है. अब इसमें लोग तरह तरह के कारण ढूंढ रहे हैं जिसे लेकर एक्सपर्ट्स ने अपनी राय दी है.

देखें वीडियो

Dude what is this ( sorry if repost)
byu/touchfeel inStartledCats

एक्सपर्ट ने बताई वजह

जाने माने और प्रमाणित पशु व्यवहार विशेषज्ञ जिल गोल्डमैन ने नेशनल ज्योग्राफिक को बताया कि खीरे के कारण बिल्लियों की स्वाभाविक रूप से चौंकने की प्रवृत्ति जागृत हो रही थी. उन्होंने बिल्लियों की भयभीत प्रतिक्रिया को समझाते हुए कहा, एक बिल्ली अक्सर चौंककर वहां से जितनी जल्दी हो सके बाहर निकलने की कोशिश करती है और फिर दूर से ही खुद की जांच करती है. थिंक लाइक ए कैट की लेखिका पाम जॉनसन-बेनेट ने भी कहा कि बिल्लियों के खाने के स्थान के पास खीरे रखने से बिल्लियां और ज्यादा चौंक कर डर सकती हैं. दरअसल, बिल्लियां हमेशा सुरक्षित जगह पर खाना खाना पसंद करती हैं, जिससे उनका पूरा ध्यान खाने में रहे. गोल्डमैन ने कहा कि यह भी संभव है कि बिल्लियां खीरे को सांपों से जोड़ती हों, जो घातक शिकारी हो सकते हैं.

यह हो सकता है मुख्य कारण

बिल्लियां खीरे से क्यों नफरत करती हैं, इसका रहस्य आमतौर पर बिल्लियों में सांपों के प्रति स्वाभाविक डर से समझाया जाता है. बिल्लियों की नजर में खीरा, सांपों से काफी हद तक मिलता-जुलता हो सकता है, जिससे उनमें डर पैदा होता है और वे काटे जाने से बचने के लिए हवा में कुछ फीट ऊपर उछल जाती हैं. हमें बिल्लियों का यह रिएक्शन मजेदार लग सकता है, लेकिन यह वास्तव में एक डर वाला रिएक्शन है, जो लाखों वर्षों के विकास से विकसित हुई है, जिसने उनके पूर्वजों को सांपों और दूसरे समान शिकारियों से सुरक्षित रखा है. हालांकि खीरे को रखकर बिल्ली को डराना किसी भी तरह से मानवीय नहीं है और न ही यह समझदारी का प्रमाण है.

यह भी पढ़ें: इस स्कूल में 10 जुड़वा बच्चे पढ़ते हैं एक साथ, लेकिन अब तक नहीं टूटा 2015 का यह खास रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lift Viral Video : माथा चूमकर लौटी मौत! 2 सेकेंड की देर होती तो... लिफ्ट गिरने का वीडियो वायरल
माथा चूमकर लौटी मौत! 2 सेकेंड की देर होती तो... लिफ्ट गिरने का वीडियो वायरल
Mumbai House Viral Video: सिर्फ वेजिटेरियन ही खरीद सकता है 6.5 करोड़ का यह घर, शर्त से सोशल मीडिया पर बवाल
सिर्फ वेजिटेरियन ही खरीद सकता है 6.5 करोड़ का यह घर, शर्त से सोशल मीडिया पर बवाल
Train Viral Video: आसपास बैठी थीं महिलाएं, चलती ट्रेन में 'गंदी बात' करने लगा शख्स
आसपास बैठी थीं महिलाएं, चलती ट्रेन में 'गंदी बात' करने लगा शख्स
Worker Viral Video : दीवार पर बैठे छत खोद रहा था मजदूर, अचानक भरभराकर गिरी दीवार
दीवार पर बैठे छत खोद रहा था मजदूर, अचानक भरभराकर गिरी दीवार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget