एक्सप्लोरर

छोटे कद का बड़ा दिल: नेशनल पार्क में कुत्ते ने शेर को दी ललकार, मालिक भी रह गया हैरान!

कुत्ता ऐसा गदर मचाने लगा कि पूरी भीड़ का ध्यान शेर से हटकर इसी पर आ गया. कुछ लोग आंख मलने लगे, कुछ मोबाइल के कैमरे एडजस्ट करने लगे, कि भाई, हो क्या रहा है? वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Trending Video: नेशनल पार्क की हल्की-हल्की धूप, चारों तरफ हरियाली और दूर से आती शेर की गूंजती दहाड़ें. माहौल कुछ ऐसा था जैसे नेचर खुद लाइव शो कर रहा हो. लोग चुपचाप रेलिंग के पीछे खड़े जानवरों का रौब देख रहे थे, दिल ही दिल में सोच रहे थे...."भाई, सामने शेर है, सांस भी धीरे लेनी चाहिए." तभी अचानक जैसे किसी ने माहौल में बम फोड़ दिया हो. एक छोटा सा, नन्हा सा, गोल-मटोल प्राणी ऐसा गदर मचाने लगा कि पूरी भीड़ का ध्यान शेर से हटकर इसी पर आ गया. कुछ लोग आंख मलने लगे, कुछ मोबाइल के कैमरे एडजस्ट करने लगे, कि भाई, हो क्या रहा है? वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, आइए आपको दिखाते हैं.

शेर पर अचानक भौंकने लगा कुत्ता

नेशनल पार्क में घूमने आए एक परिवार का नन्हा सा पपी (कुत्ते का बच्चा) सबका ध्यान खींच रहा है. इस मासूम से दिखने वाले छोटे से कुत्ते ने ऐसी हरकत कर दी कि वहां मौजूद हर शख्स हंसते-हंसते लोटपोट हो गया. सेफ्टी रेलिंग के उस पार खड़े असली शेर को देखकर ये नन्हा योद्धा पहले हल्के-हल्के गुर्राया और फिर पूरी ताकत से भौंकने लगा, मानो कह रहा हो..."तू शेर है तो क्या हुआ, मैं भी किसी से कम नहीं." अब बेचारे को कौन समझाए कि सेफ्टी रेलिंग के उस पार खड़ा जानवर क्या बला है और उसके चंगुल में आने के बाद क्या हाल होता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Emmi Schmidt (@emmismd)

शेर का एक्सप्रेशन जीत लेगा दिल

कुत्ता अभी छोटा है, उसकी उम्र कुछ महीनों से ज्यादा नहीं लग रही. लेकिन हिम्मत ऐसी कि सामने शेर को देखकर जरा भी नहीं घबराया क्योंकि था तो वो अपने मालिक की गोद में ही. शेर ने पहले तो कुछ पल कुत्ते को हैरानी से देखा, फिर ऐसा एक्सप्रेशन दिया जैसे सोच रहा हो .."बेटा, एक बार रेलिंग के अंदर आ जा... फिर बताता हूं असली जंगल का राजा कौन है." शेर की गंभीर और थोड़ी खीझ भरी नजरें इस नन्हे योद्धा की हिम्मत को निहारती रहीं.

यह भी पढ़ें: उज्बेकिस्तान की क्यूट बच्ची ने किया करीना कपूर के इस गाने पर डांस, एक्सप्रेशन हो रहे वायरल

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को emmismd नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इसे छोड़ दो, देखते हैं कौन जीतता है. एक और यूजर ने लिखा...शेर के एक पंजे का शिकार है ये. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...एक दहाड़ मारेगा न वो ये कुत्ता पेशाब कर देगा.

यह भी पढ़ें: 'बेटी पाकिस्तान की थी, बहू भारत की हूं', सीमा हैदर ने लगाई योगी और मोदी जी से गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
हाथी ने बच्चों पर चलाया शॉवर, गजराज के साथ मजे लेते दिखे नन्हें मुन्ने
हाथी ने बच्चों पर चलाया शॉवर, गजराज के साथ मजे लेते दिखे नन्हें मुन्ने
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
Video: अंधेरे में सड़क किनारे दहाड़ी मौत, युवकों पर शेर ने किया हमला
अंधेरे में सड़क किनारे दहाड़ी मौत, युवकों पर शेर ने किया हमला

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget