बिन पानी की मछली देखी है कभी..? Video देखकर दंग रह जाओगे
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक विचित्र मछली पानी से बाहर निकलकर बर्फ पर खड़ी हो जाती है.

Trending Fish Video: आपने बचपन से ये कविता सुनी और सबको सुनाई होगी कि "मछली जल की रानी है, जीवन उसका पानी है..बाहर निकालो तो मर जायेगी" ये बात सच है कि मछली पानी में ही सांस ले पाती है और बाहर निकालने पर तड़प-तड़पकर मर जाती है, लेकिन एक अजीबोगरीब वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक विचित्र मछली को पानी से बाहर निकलकर बर्फ पर सुस्ताते हुए नोटिस किया गया है.
जी हां, बिलकुल ठीक सुना आपने, एक मछली को बिना पानी के जिंदा नहीं रह पाती है, उसको पानी से बाहर आकर बर्फ पर पड़े देखा गया है. वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक अलग तरह की मछली, बर्फ बार बैठी हुई है. उसके चारों तरफ बर्फ की चादर दिखाई दे रही है और कहीं-कहीं पानी भी नजर आ रहा है. मछली, बिना पानी के जीवित देख किसी के भी होश उड़ जाएंगे.
वीडियो देखिए:
Fish found mysteriously standing on ice 😳 pic.twitter.com/wn7BCHbwmP
— OddIy Terrifying (@OTerrifying) November 30, 2022
वीडियो पर नहीं हुआ किसी को विश्वास
वीडियो में दिख रही मछली बड़ी कॉमन सी दिख रही है और फिर भी ये किसी सामान्य मछली की भांति बिना पानी के तड़प नहीं रही है. ये नजारा जिसने देखा वो दंग रह गया है. इस वीडियो को 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया भी दी है. एक यूजर ने लिखा है कि, "ये मछली पानी से बाहर नहीं खड़ी है बल्कि ये ऑप्टिकल इल्यूजन है." एक अन्य ने कहा कि सिर्फ वायरल करने के लिए मछली का ऐसा वीडियो बनाया गया है, जो असली नहीं है."
ये भी पढ़ें:
Source: IOCL






















