एक्सप्लोरर

दांत में दर्द का बोलकर सोने चली गई लड़की, फिर 32 साल बाद नींद से उठी! ये घटना पढ़कर हिल जाएगा आपका दिमाग

डॉक्टर ने कई दिनों तक करोलिना की हालत पर निगरानी रखी. हालांकि डॉक्टर भी तब चौंक गए, जब उन्होंने देखा कि करोलिना की स्थिति कोमा वाली नहीं थी. वो बिल्कुल मरी हुई लाश की तरह लग रही थी.

इंसान आमतौर पर रोजाना 8-9 घंटे की नींद लेता है और फिर सुबह होते ही उठ जाता है. शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा, जो पूरे दिन बस सोता ही रहता हो. हालांकि जब हम आपको यह बताएंगे कि एक महिला 32 साल तक गहरी नींद में सोती रही तो बेशक आप चौंक जाएंगे और सोचने लग जाएंगे कि आखिर ऐसा हो कैसे सकता है. दरअसल इस महिला का नाम करोलिना ओल्सन (Karolina Olsson) है, जो स्वीडन की नागरिक थी. करोलिना स्वीडन के ओकनो द्वीप पर अपने 4 भाई-बहनों के साथ रहती थी. सबकुछ ठीक चल रहा था कि अचानक इस परिवार में भूचाल आ गया. 

दरअसल हुआ कुछ यूं कि स्कूल से घर आते वक्त करोलिना अचानक गिर गई. गिरने की वजह से उसका सिर जोर से फुटपाथ पर टकराया. उस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही थी. सिर की चोट तो कुछ समय बाद ठीक हो गई. लेकिन उसी साल 22 फरवरी 1876 को एक और चौंकाने वाली घटना देखने को मिली. करोलिना उस वक्त 14 साल की थी. उसने एक दिन अचानक दांतों में दर्द की शिकायत अपने परिवार से की. उसके परिवार को लगा कि ऐसा जादू टोना की वजह से हो रहा है, इसलिए उसको सबने सोने जाने के लिए कह दिया. हालांकि किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि करोलिना की नींद 32 साल बाद खुलेगी. 

नहीं बढ़ रहे थे नाखून और बाल

करोलिना जब गहरी नींद में चली गई, तब डॉक्टर को बुलाया गया. डॉक्टर ने कई दिनों तक करोलिना की हालत पर निगरानी रखी. हालांकि डॉक्टर भी तब चौंक गए, जब उन्होंने देखा कि करोलिना की स्थिति कोमा वाली नहीं थी. वो बिल्कुल मरी हुई लाश की तरह लग रही थी. हालांकि उसकी सांसे चल रही थी. यहां चौंकाने वाली बात यह भी है कि उसके नाखून और बाल भी नहीं बढ़ रहे थे और ना ही उसके वजन में कोई बदलाव देखा गया.

डॉक्टरों ने थक हारकर दे दिया था जवाब

इन सब के बाद साल 1882 में यानी इस घटना के 6 साल बाद करोलिना को इलेक्ट्रोशॉक थेरेपी ट्रीटमेंट के लिए ऑस्करशमन में ट्रांसफर कर दिया गया. हालांकि ये भी कुछ काम नहीं आया. डॉक्टर ने फिर थक हारकर परिवार से उसे घर पर रखने को ही कह दिया और ये भी बोला कि अब कोई चमत्कार ही उसे बचा सकता है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जब तक करोलिना सोती रही, तब तक उसने कोई सॉलिड फूड नहीं खाया. परिवार के सदस्यों ने उसे बस चीनी और दूध दिया.

1908 में खुली आंख

करोलिना भले ही बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी, लेकिन उसका दिमाग पूरी तरह से एक्टिव था. कई सालों बाद जब करोलिना के एक भाई का निधन हो गया था, तब करोलिना नींद में रोती हुई नजर आई थी. लंबे इंतजार के बाद एक नौकरानी ने 3 अप्रैल 1908 को करोलिना को जमीन पर रेंगते हुए देखा. वह काफी पतली सी नजर आ रही थी. उसके शरीर का रंग पीला पड़ गया था. रोशनी से उसे दिक्कत हो रही थी. बोलने में भी कठिनाई महसूस कर रही थी. 

46 साल में भी कम उम्र की लग रही थी करोलिना 

जब करोलिना नींद से जागी, तब कई डॉक्टर और रिपोर्टर उसके घर जानकारी लेने पहुंच गए. हालांकि करोलिना ने कहा कि उसे 32 सालों के बारे में कुछ भी याद नहीं. 14 साल की करोलिना जब बिस्तर से उठी, तो 46 साल की हो चुकी थी. उसकी उम्र भले ही 46 साल हो चुकी थी. लेकिन उसका चेहरा बिल्कुल कम उम्र की किसी लड़की की तरह लग रहा था.

ये भी पढ़ें: फ्लाइट में कपल के शरीर से आ रही थी बदबू, परेशान हो गए यात्री, एयरहोस्टेस ने दोनों को प्लेन से उतारा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

S के जंगल में छिपा है नंबर 5! 10 सेकंड में ढूंढ लिया तो मान जाएंगे आपकी नजर है बाज जैसी
S के जंगल में छिपा है नंबर 5! 10 सेकंड में ढूंढ लिया तो मान जाएंगे आपकी नजर है बाज जैसी
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
"ये तो कयामत लाकर मानेगी" हरियाणवी सूट पहन जब हसीना ने लगाए ठुमके, तो झूमकर नाचा इंटरनेट, वीडियो वायरल
ताऊ को था ताश खेलने का शौक, मौत के बाद भतीजों ने श्मशान में जलती चिता के पास जमा दी महफिल, खूब चली चालें, वीडियो वायरल
ताऊ को था ताश खेलने का शौक, मौत के बाद भतीजों ने श्मशान में जलती चिता के पास जमा दी महफिल, खूब चली चालें, वीडियो वायरल

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget