एक्सप्लोरर

इस शादी में लगा गजब का कैमरा! शीशे से खिंचिए तस्वीर और तुरंत फोटो घर ले जाइए, वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से शादी के प्रांगण में एक स्मार्ट शीशा लगाया गया है जिसके सामने खड़े होकर न केवल मेहमान तस्वीरें खींच सकते हैं बल्कि फोटो प्रिंट भी तुरंत अपने साथ ले जा सकते हैं.

Trending Video: शादियों का सीजन चल रहा है. पूरे भारत में इस सीजन में 48 लाख से ज्यादा शादियां होने जा रही हैं. ऐसे में हलवाई से लेकर वेडिंग प्लानर तक की चांदी हो रही है. वेडिंग प्लानर भी अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह तरह के जुगाड़ लगा रहे हैं. अब ऐसा ही एक जुगाड़ या फिर कह लें कि इनोवेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. जी हां, वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से शादी के प्रांगण में एक स्मार्ट शीशा लगाया गया है जिसके सामने खड़े होकर न केवल मेहमान तस्वीरें खींच सकते हैं बल्कि फोटो प्रिंट भी तुरंत अपने साथ ले जा सकते हैं. ये इंतजाम देखकर शादी में आए मेहमान भी काफी ज्यादा एक्साइटेड दिखे और इस जुगाड़ ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा.

शादी में आया अनोखा कैमरा

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शादी के ग्राउंड में घर में लगाए जाने जैसा एक कांच रखा हुआ है, लेकिन ये कोई साधारण कांच नहीं है, इसमें खुद को संवारने के अलावा आप अपनी तस्वीर भी खींच सकते हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कांच के पास एक गाइड खड़ा हुआ है जो वहां आने वाले मेहमानों को कांच से तस्वीर खींचने में मदद कर रहा है. मेहमान बारी बारी से आकर अपनी तस्वीरें खिंचवा रहे हैं और प्रिंट भी अपने साथ ही लेकर जा रहे हैं. शादी पंजाब की है और कैमरे का नाम मिरर सेल्फी कैमरा है.

कांच खींचेगा तस्वीर, तुरंत मिलेगा प्रिंट आउट

दरअसल, यह कांच वाला कैमरा सॉफ्टवेयर बेस्ड है जिसमें सेंसर लगे हुए हैं. जिसे तस्वीर लेनी होती है वो कांच के ठीक सामने आकर खड़ा हो जाता है इसके बाद कैमरा अपने सामने खड़े ऑब्जेक्ट को डिटेक्ट करके फोटो क्लिक करने का ऑप्शन देता है, बस एक क्लिक करते ही 3 काउंट डाउन में फोटो खिंच जाता है, इसके बाद प्रिंट वाले ऑप्शन पर क्लिक करने से पास ही रखे प्रिंटर से मेहमान अपनी तस्वीर भी साथ ले जा सकते हैं जिसे बनने में केवल 30 सेकंड का वक्त लगता है.

यह भी पढ़ें: लड़की ने चलती ट्रेन की छत पर डांस कर किया हैरान, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को @B_L__VERMA नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...तकनीक ने हर जगह पैर पसार लिए हैं. एक और यूजर ने लिखा...लो अब ये एक और नया चोचला आ गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...शादियों में जितने पैसे लगाओ उतना ही कम है.

यह भी पढ़ें: डिवाइडर से टकराकर 'देसी सुपरमैन' बना स्कूटी सवार, बोलेरो के बोनट पर ऐसे की लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या वाकई जमीन पर एयरबेस के डिजाइन बना रहे ईरानी? देखें अमेरिका को धोखा देने वाले वायरल वीडियो
क्या वाकई जमीन पर एयरबेस के डिजाइन बना रहे ईरानी? देखें अमेरिका को धोखा देने वाले वायरल वीडियो
शिक्षा के मंदिर में राजशाही! मैडम जी की मालिश में जुटीं मासूम छात्राएं, पैरों और बेलन से करवाई मसाज
शिक्षा के मंदिर में राजशाही! मैडम जी की मालिश में जुटीं मासूम छात्राएं, पैरों और बेलन से करवाई मसाज
दिमाग की बत्ती गुल! एस्केलेटर को समझ लिया मालगाड़ी, बुरी तरह गिरी महिला, सामने आया वीडियो
दिमाग की बत्ती गुल! एस्केलेटर को समझ लिया मालगाड़ी, बुरी तरह गिरी महिला, सामने आया वीडियो
ये 'दया' की डिलीवरी है! महिला ने आवारा कुत्तों के लिए मंगाया खाना, राइडर ने अपने हाथों से खिलाया
ये 'दया' की डिलीवरी है! महिला ने आवारा कुत्तों के लिए मंगाया खाना, राइडर ने अपने हाथों से खिलाया

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi News: हाय रे गर्मी! मार्च के शुरू होते ही रिकॉर्ड हुआ सीजन का सबसे गर्म दिन, आगे और बढ़ेगा पारा
हाय रे गर्मी! मार्च के शुरू होते ही रिकॉर्ड हुआ सीजन का सबसे गर्म दिन, आगे और बढ़ेगा पारा
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
क्या पत्नी को माननी चाहिए पति की हर बात? हर 3 में 1 Gen Z लड़के ने भरी हामी, 29 देशों में चौंकाने वाला सर्वे
क्या पत्नी को माननी चाहिए पति की हर बात? हर 3 में 1 Gen Z लड़के ने भरी हामी, 29 देशों में चौंकाने वाला सर्वे
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Embed widget