एक्सप्लोरर

डबल इंजन की सरकार! बीच रास्ते में बंद पड़ गई इलेक्ट्रिक कार, फिर बैलगाड़ी ने दिया सहारा

Viral Video: दरअसल, राजस्थान की एक नगरपालिका के विपक्षी नेता की हाईटेक इलेक्ट्रिक कार बीच रास्ते बंद पड़ गई जिसके बाद कार को धकेलने के लिए बैलों का इंतेजाम किया गया.

सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के हैरतअंगेज वीडियो देखे होंगे, और कई तरह की ऐसी घटनाएं देखी होंगी जिसके बाद आपका दिमाग भी सुन्न पड़ जाता होगा. लेकिन इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे देखकर यकीनन आप अपना माथा पीटने पर मजबूर हो जाएंगे. बात राजस्थान की है, जहां नेताजी की लाखों रुपये की कार जब बंद पड़ गई तो उसे धकेलने के लिए देसी बैल बुलाए गए और फिर शुरू हुई अजूबे की दास्तान. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है जिस पर लोग जमकर नेताजी और गाड़ी के मजे ले रहे हैं.

बीच सड़क बंद हुई नेताजी की कार, तो बैलों ने लगाया ठिकाने

दरअसल, राजस्थान की एक नगरपालिका के विपक्षी नेता की हाईटेक इलेक्ट्रिक कार बीच रास्ते बंद पड़ गई जिसके बाद कार को धकेलने के लिए बैलों का इंतेजाम किया गया. इस घटना ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. दरअसल, डीडवाना जिले में कुचामन नगर परिषद के विपक्ष के नेता अनिल सिंह मेड़तिया शहर में अपनी इलेक्ट्रिक कार चला रहे थे, तभी अचानक कार बंद हो गई. पेशेवर टोइंग सेवाओं तक तत्काल पहुंच न होने की वजह से सड़क पर ही नेताजी फंस गए,

जिसके बाद स्थिति और ज्यादा तमाशबीन बन गई. इसके बाद वहां के स्थानीय किसानों ने मदद के लिए कदम बढ़ाया और अपने बैलों को लाकर इस शानदार, लग्जरी कार को धकेलकर बीच सड़क से हटाया. इस अजीब घटना ने लोगों को अपनी तरफ खींचा और लोगों ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया.

बार बार बंद पड़ती है नई कार

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, मेड़तिया ने इलेक्ट्रिक कार की बार-बार होने वाली खराबी पर अपनी नाराजगी जताई है. उन्होंने दुख जताते हुए कहा, "यह कार लगातार परेशानी का सबब बनी हुई है." उन्होंने बताया कि वे एक साल के अंदर कम से कम 16 बार सर्विस सेंटर जाकर कार में आ रही अलग अलग समस्याओं का समाधान करवा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: 'माना कि तेरी दीद के काबिल नहीं हूं मैं...' मनमोहन सिंह ने संसद में सुषमा स्वराज को कुछ इस अंदाज में दिया था जवाब

यूजर्स ने लिए मजे

मामला जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स कमेंट के मैदान में कूद पड़े. एक यूजर ने लिखा.....बैलों ने इतनी मदद की, उसके बाद भी इन्होंने बैलों को चारा तक नहीं दिया होगा. एक और यूजर ने लिखा.....भय्या, नेताजी का चेहरा भी तो दिखाओ. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा.....नागौरी बैल का कोई मुकाबला नहीं.

यह भी पढ़ें: 'मेरा बॉयफ्रेंड दिल्ली पुलिस में है...' सीट को लेकर दिल्ली मेट्रो में हुआ कलेश, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Video:
"होली का पहला रुझान" दोस्तों ने RCC मशीन में डाल दिया लड़का, फिर सीमेंट की तरह घुमाया, वीडियो वायरल
Video: मुसलमानों ने गाया देशभक्ति गीत, मुजफ्फरनगर से सामने आया हिंदु मुस्लिम भाईचारे का प्यारा सा वीडियो
मुसलमानों ने गाया देशभक्ति गीत, मुजफ्फरनगर से सामने आया हिंदु मुस्लिम भाईचारे का प्यारा सा वीडियो
Holi 2026: रुहअफजा में मिलाकर पिलाई भांग? नशे मे जोर जोर से अजान देने लगे पटना के मिश्रा जी, वीडियो वायरल
रुहअफजा में मिलाकर पिलाई भांग? नशे मे जोर जोर से अजान देने लगे पटना के मिश्रा जी, वीडियो वायरल

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget