एक्सप्लोरर

तेज रफ्तार बाइक के रास्ते में आई बोलेरा, फिर ऐसा हुआ धमाका कि कांप जाएगी रूह

Viral Video: वायरल वीडियो में खतरनाक एक्सीडेंट का फुटेज है, जिसमें एक बाइक सवार रोड क्रॉस कर रही बोलेरो से जा भिड़ता है और उसके बाद बाइक में तेज धमाका होता है.

Accident Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर हम दावे के साथ कह सकते हैं कि आपका दिल आपके जिस्म से निकल कर जोरदार धड़कने लगेगा. अगर इस वीडियो के लिए यह कहा जाए कि इसे देखने के बाद कलेजा मुंह को आ जाएगा तो कुछ गलत नहीं होगा. वायरल वीडियो में खतरनाक एक्सीडेंट का फुटेज है जिसमें एक बाइक सवार रोड क्रॉस कर रही बोलेरो से जा भिड़ता है और उसके बाद बाइक में तेज धमाका होता है. वीडियो देखकर लोगों को चैन नहीं आ रहा है और वे राहत की सांस लेने के लिए खुली हवा खोज रहे हैं.

बोलेरो से टकराई तेज रफ्तार बाइक

दरअसल, वायरल वीडियो किसी शहर के एक चौराहे का है जहां से ट्रैफिक गुजर रहा है, लोग रोड क्रॉस कर रहे हैं और ज्यादा रात है इसलिए ट्रैफिक लाइट्स भी बंद हो चुकी है. ऐसे में रोड के दोनों तरफ से वाहन अपनी मर्जी से आ जा रहे हैं और नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है. तभी चौराहे से एक बोलेरो कार रोड को क्रॉस कर दूसरी ओर जा रही होती है कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक उससे जा भिड़ती है. भिड़ंत इतनी जोरदार है कि यह कह पाना भी मुश्किल है कि बाइक सवार बचा होगा या नहीं. घटना 11 अक्टूबर रात करीब साढ़े बारह बजे की बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर के नीचे लेटकर स्टंट दिखा रहे शख्स की टूटी कमर, दर्द से तड़पते हुए स्टंटबाज का वीडियो वायरल

भिड़ंत के बाद हुआ जोरदार धमाका

बोलेरो से बाइक की भिड़ंत होने के बाद बाइक में एक जोरदार धमाका होता है, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ जाते हैं. यह धमाका ऐसा दिखाई दे रहा है जैसे किसी ने बारूद जमा करके उसमें आग लगाई हो. इसके बाद वहां से गुजर रहे लोग दहशत से भर जाते हैं. लेकिन हैरानी की बात ये है कि भिड़ंत होने के बाद बोलेरो कार में कोई नुकसान होता हुआ दिखाई नहीं दिया. न तो उसमें टूट फूट नजर आ रही है और न ही उसे आग ने पकड़ा है. यूजर्स वीडियो के इस पहलू को देखकर भी हैरानी जता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इसने तो सभी को फेल कर दिया, स्त्री-2 के सॉन्ग पर बच्चे ने मटकाई कमर तो यूजर्स ने बांधे तारीफ के पुल

सहम गए यूजर्स

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 6 लाख 20 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर हैरानी भरे रिएक्शन्स दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...क्या बाइक सवार जिंदा है या फिर मर गया. एक और यूजर ने लिखा....रफ्तार आपको घर जल्दी पहुंचा सकती है, मगर लौटे में. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....पता नहीं लोग तय रफ्तार सीमा में गाड़ी क्यों नहीं चलाते हैं.

यह भी पढ़ें: मगरमच्छ को छिपकली समझकर पाल रहा था शख्स, इसके बाद जो हुआ जानकर कांप जाएगी रूह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की फोटो खींचता पकड़ा गया शख्स- वीडियो वायरल
दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की फोटो खींचता पकड़ा गया शख्स- वीडियो वायरल
Video: 'चुनरी चुनरी' पर भाभी का डांस वायरल, यूजर्स बोले- गर्दा उड़ा दिया
'चुनरी चुनरी' पर भाभी का डांस वायरल, यूजर्स बोले- गर्दा उड़ा दिया
कांवड़ यात्रा के दौरान घिरे 'पुनीत सुपरस्टार', कांवड़ियों ने मंगवाई माफी
कांवड़ यात्रा के दौरान घिरे 'पुनीत सुपरस्टार', कांवड़ियों ने मंगवाई माफी
Video: नोएडा में करोड़ों के फ्लैट का गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचा बच्चा
नोएडा में करोड़ों के फ्लैट का गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचा बच्चा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget