एक्सप्लोरर

बहुमंजिला इमारत पर खड़ा था कुत्ता, सोचते-सोचते बिल्डिंग से लगा दी छलांग, सामने आया VIDEO

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ते ने काफी ऊंचाई से छलांग लगाई थी, लेकिन फिर भी उसे किसी भी तरह की चोट नहीं आई.

इंसानों को खतरनाक स्टंट को अंजाम देते हुए तो आपने कई बार देखा होगा. आए दिन सोशल मीडिया पर युवाओं के खौफनाक और जानलेवा स्टंट के वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं. लेकिन इन दिनों स्टंट का जो वीडियो इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रहा है. वह काफी चौंकाने वाला है. दरअसल इस वीडियो में कोई इंसान नहीं, बल्कि एक कुत्ता स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है. जी हां कुत्ता. क्या आप इस बात को मानेंगे कि एक बहुमंजिला इमारत से एक कुत्ते ने बिना अपनी जान की परवाह किए छलांग लगा दी? नहीं न? मगर एक कुत्ते ने यह काम कर दिखाया है और सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद कुत्ते को एक खरोंच तक नहीं आई.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता सीढ़ियों के जरिए एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत पर चढ़ जाता है. पहले तो वह काफी देर तक टहलता हुआ नजर आता है. जब उसे बिल्डिंग से नीचे उतरने का रास्ता समझ नहीं आता तो वो किनारे पर आ जाता है और वहां से बिना कुछ सोचे छलांग लगा देता है. चूंकि बिल्डिंग अंडर कंस्ट्रक्शन थी, इसलिए वह चारों तरफ से खुली हुई थी. रेलिंग का निर्माण अभी नहीं किया गया था. 

कुत्ते ने ऊंचाई से लगाई छलांग, मगर...

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ते ने काफी ऊंचाई से छलांग लगाई थी, लेकिन फिर भी उसे किसी भी तरह की चोट नहीं आई. वह गिरने के तुरंत बाद ही उट खड़ा हो गया और वहां से चला गया. हैरानी की बात यह है कि कुत्ते के कदम गिरने के बाद जरा भी नहीं लड़खड़ाए. वह सही सलामत दौड़ता हुआ दिखाई दिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जो कोई भी इस वीडियो को देख रहा है, वो ये सोचकर दंग रह गया है कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी आखिर कुत्ता बच कैसे गया.

यूजर्स ने दिए रिएक्शन्स

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को memeschalle नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया है. वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है. एक यूजर ने इसपर रिएक्शन देते हुए कहा, 'अब इस कुत्ते की धीरे-धीरे मौत होगी. इंटरनल ब्लीडिंग होगी. अंदरुनी चोट आई होगी. वो गिरने के बाद चलने में सक्षम इसलिए था, क्योंकि कुत्ते और बिल्लियों का शरीर शॉक एब्सॉर्बेंट होता है. लेकिन इससे ये फैक्ट नहीं बदल सकता है कि उसे कोई नुकसान नहीं होगा.' एक दूसरे यूजर ने कहा, 'सुसाइड करने की कोशिश कर रहा था.' 

ये भी पढ़ें: सिंगापुर एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे यात्री, मगर फ्लाइट बिना लगेज दिए ही बेंगलुरु के लिए हो गई रवाना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ट्रंप को वोट देने वाले हर शख्स से नफरत' अपने ही राष्ट्रपति पर भड़की यूएस सैनिक की पत्नी, वीडियो वायरल
'ट्रंप को वोट देने वाले हर शख्स से नफरत' अपने ही राष्ट्रपति पर भड़की यूएस सैनिक की पत्नी, वीडियो वायरल
पिता ने दूसरी शादी में उड़ाई 10 साल के बेटे की बचत, बच्चे ने अदालत में ठोका मुकदमा, ब्याज समेत लौटानी पड़ी रकम
पिता ने दूसरी शादी में उड़ाई 10 साल के बेटे की बचत, बच्चे ने अदालत में ठोका मुकदमा, ब्याज समेत लौटानी पड़ी रकम
यहां जन्मा 5.9 किलो का ‘सुपर बेबी’! अस्पताल में जन्म लेते ही बना रिकॉर्ड, तस्वीरें देख दंग रह गए लोग
यहां जन्मा 5.9 किलो का ‘सुपर बेबी’! अस्पताल में जन्म लेते ही बना रिकॉर्ड, तस्वीरें देख दंग रह गए लोग
भोजपुरिया माटी ही अलग है... दुबई में बम गिरा तो डरने की जगह कमेंट्री करने लगे बिहारी, वीडियो वायरल
भोजपुरिया माटी ही अलग है... दुबई में बम गिरा तो डरने की जगह कमेंट्री करने लगे बिहारी, वीडियो वायरल

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
Afghanistan-Pakistan Tension: अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच देर रात गोलीबारी! अफगान सेना बोली- हमारे कब्जे में 7 पोस्ट, 3 सैनिक मारे
अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच देर रात गोलीबारी! अफगान सेना बोली- हमारे कब्जे में 7 पोस्ट, 3 सैनिक मारे
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ट्रंप को वोट देने वाले हर शख्स से नफरत' अपने ही राष्ट्रपति पर भड़की यूएस सैनिक की पत्नी, वीडियो वायरल
'ट्रंप को वोट देने वाले हर शख्स से नफरत' अपने ही राष्ट्रपति पर भड़की यूएस सैनिक की पत्नी, वीडियो वायरल
आयुष्मान कार्ड से किन बीमारियों का नहीं होता इलाज? जान लीजिए योजना के नियम
आयुष्मान कार्ड से किन बीमारियों का नहीं होता इलाज? जान लीजिए योजना के नियम
Embed widget