सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जो हमें इमोशनल कर देते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बच्चा अपना पहला कदम आगे बढ़ा रहा और उसके मां-बाप उसकी मदद कर रहे हैं. बच्चा जब अपने पापा के पास से मां के पास पहुंचता है तो उसके पिता भावुक हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है.

एक ट्विटर यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "प्यारा एहसास. पिता का एक्सप्रेशन देखते ही बनता है." वहीं, इस वीडियो पर अब तक हजारों लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बच्चा अपने पापा की गोद से उठकर चलने की कोशिश करता है. इसके बाद उसके पापा उसे सपोर्ट देते हैं और देखते ही देखते बच्चा अपनी मां तक पहुंच जाता है. मां अपने बच्चे को प्यार करने लगती है. वहीं, बच्चे के पिता भावुक हो जाते हैं.

लोगों ने दिया अपना रिएक्शन

इस वीडियो को अबतक 30 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. यूजर्स अब इस वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "ये प्यारा एहसास है जो हर मां-बाप अपनी लाइफ में अनुभव करता है."

एक यूजर ने लिखा, "बच्चे के पिता का एक्सप्रेशन देखने लायक था. यह एक बेहद प्यारा वीडियो है." एक यूजर ने बच्चे के पिता की तरफ करते हुए लिखा, "उनका दिल धड़क रहा था कि बच्चा बीच में लड़खड़ा ना जाए. सचमुच पेरेंट्स बनना आसान नहीं है." बता दें कि इस वीडियो को अबतक हजारों लोग शेयर कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें :-

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा को किया उत्तर प्रदेश कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट | Uncut

मुंबई पुलिस को लेकर पूर्व डीजीपी डी. शिवानदंन ने कर दिए कई बड़े खुलासे