एक्सप्लोरर

रोमांस से रेसलिंग तक! अचानक कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ पड़ा कपल, सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल

Viral Couple Fight video: वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक कपल सड़क किनारे खड़ा होकर रोमांटिक बातें कर रहा है और क्लोज आने की कोशिश में लगा हुआ है.

सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. यह वीडियो एक रोमांटिक कपल का है, जो सड़क पर प्यार जताने में मशगूल था, लेकिन अगले ही पल दोनों ऐसे भिड़े कि पूरा नजारा किसी WWE रेसलिंग मैच से कम नहीं लग रहा था. वायरल वीडियो में कपल के बीच किस करने को लेकर ऐसा बवाल मचा कि फिर थामे नहीं थमा. सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वीडियो को लेकर जमकर मौज की हुई है.

रोमांस करते हुए अचानक लड़ पड़ा कपल

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक कपल सड़क किनारे खड़ा होकर रोमांटिक बातें कर रहा है और क्लोज आने की कोशिश में लगा हुआ है. लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर बैठी हुई है और लड़का खड़ा हुआ है. लड़का प्यार जताते हुए जैसे ही लड़की के क्लोज आने की कोशिश करता है वैसे ही लड़की थोड़ी असहज होती है और फिर अगले ही पल मामला ऐसा पलटा कि देखने वाले हैरान रह गए. पहले हल्की नोकझोंक हुई, फिर धक्का मुक्की और देखते ही देखते दोनों कुत्ते बिल्ली की तरह एक दूसरे पर टूट पड़े.

किस को लेकर हुआ झगड़ा

हालांकि, वीडियो में झगड़े की असली वजह साफ नहीं हो पाई, लेकिन देखने से लग रहा है कि सारा झगड़ा किस को लेकर हुआ है. जहां लड़का लड़की को किस करने की कोशिश में उसका दिल दुखा बैठा और फिर रायता फैल गया. वीडियो किसी दूसरे देश का बताया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: रुई और सफेद रेत से बना स्नो विलेज देख लगी पर्यटकों की भीड़, पोल खुलने पर हुआ जमकर बवाल, देखें वीडियो

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को @kattappa_12 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर जमकर मौज ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...किसी ने सच कहा है, जंग की असल वजह इश्क ही है. एक और यूजर ने लिखा..दीदी कर लेने देती किस, क्या हो जाता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा..ये सब क्या हो रहा है दुनिया में.

यह भी पढ़ें: स्पैम कॉल समझकर काटता रहा शख्स! एक महीने बाद सच्चाई पता चली तो दीवार पर दे मारा सिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या वाकई जमीन पर एयरबेस के डिजाइन बना रहे ईरानी? देखें अमेरिका को धोखा देने वाले वायरल वीडियो
क्या वाकई जमीन पर एयरबेस के डिजाइन बना रहे ईरानी? देखें अमेरिका को धोखा देने वाले वायरल वीडियो
शिक्षा के मंदिर में राजशाही! मैडम जी की मालिश में जुटीं मासूम छात्राएं, पैरों और बेलन से करवाई मसाज
शिक्षा के मंदिर में राजशाही! मैडम जी की मालिश में जुटीं मासूम छात्राएं, पैरों और बेलन से करवाई मसाज
दिमाग की बत्ती गुल! एस्केलेटर को समझ लिया मालगाड़ी, बुरी तरह गिरी महिला, सामने आया वीडियो
दिमाग की बत्ती गुल! एस्केलेटर को समझ लिया मालगाड़ी, बुरी तरह गिरी महिला, सामने आया वीडियो
ये 'दया' की डिलीवरी है! महिला ने आवारा कुत्तों के लिए मंगाया खाना, राइडर ने अपने हाथों से खिलाया
ये 'दया' की डिलीवरी है! महिला ने आवारा कुत्तों के लिए मंगाया खाना, राइडर ने अपने हाथों से खिलाया

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget