हवा में था प्लेन, प्रेग्नेंट महिला को शुरू हो गया लेबर पेन, फिर जो हुआ...
पिछले हफ्ते सेनेगल के डकार से उड़ान भरने वाली ब्रुसेल्स एयरलाइंस की एक फ्लाइट में एक ऐसी घटना घटी जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. हुआ यूं कि फ्लाइट में अचानक एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा होने लगी.

Trending News: आज के वक्त में नॉर्मल डिलीवरी होना आम बात नहीं है. जब भी प्रसव को लेकर अस्पताल जाओ तो डॉक्टर्स झट से ऑपरेशन का बोल देते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें न तो डॉक्टर की जरूरत पड़ती है और न ही ऑपरेशन की. हाल ही में कई केस ऐसे आए हैं, जिनमें कभी कैब में महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है तो कभी उड़ते हुए प्लेन में. अब ऐसी ही एक और सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है जिसमें फ्लाइट में सफर करते हुए एक महिला को तेज लेबर पेन हुआ और उसने हवा में ही बच्चे को जन्म दे दिया.
फ्लाइट में महिला को अचानक होने लगा लेबर पेन
पिछले हफ्ते सेनेगल के डकार से उड़ान भरने वाली ब्रुसेल्स एयरलाइंस की एक फ्लाइट में एक ऐसी घटना घटी जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. हुआ यूं कि फ्लाइट में अचानक एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा होने लगी. यह तब हुआ जब हवाई जहाज उड़ान भर चुका था. इसके बाद एक महिला अटेंडेंट ने अपने साथियों के साथ मिलकर फ्लाइट में ही महिला की डिलीवरी कराई. जोई नामक इस फ्लाइट अटेंडेंट ने महिला की डिलीवरी कराने में जी जान लगा दी. ब्रुसेल्स एयरलाइंस ने भी जोई की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह नवजात शिशु, जिसका नाम फैंटा है, को गोद में लिए हुए है, जबकि उसकी मां उसके पास आराम कर रही है.
View this post on Instagram
फ्लाइट अटेंडेंट ने कराई सुरक्षित डिलीवरी
गर्भवती महिला ने केबिन क्रू को बताया कि उसे बहुत तेज दर्द हो रहा है, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई. सौभाग्य से, जोई नामक एक फ्लाइट अटेंडेंट ने विमान में मौजूद एक डॉक्टर के साथ मिलकर बच्चे की सुरक्षित डिलीवरी कराने में मदद की. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, जब नवजात शिशु ने पहली बार रोना शुरू किया तो टेंशन से भरी पूरी फ्लाइट का माहौल खुशियों में तब्दील हो गया. एयरलाइन ने सोशल मीडिया पर बताया, "शुरुआती कुछ पल टेंशन वाले थे कि क्या वह ठीक थी? क्या वह सांस ले रही थी? और फिर, केबिन में सबसे खूबसूरत आवाज गूंजी. उसकी पहली चीख. विमान में मौजूद एक डॉक्टर ने पुष्टि की कि वह स्वस्थ है, और सभी को राहत मिली."
यह भी पढ़ें: जापान के स्कूलों मे ऐसे दिया जाता है मिड-डे मील! देखिए भारत से कितना अलग है, वायरल हो रहा वीडियो
यूजर्स ने की जमकर तारीफ
सोशल मीडिया पर जैसे ही पोस्ट वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी. जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट को शेयर किया गया वैसे ही इसे लाखों लोगों ने देखा और कई लोगों ने पोस्ट को लाइक भी किया. अब यूजर्स इस शानदार तस्वीर पर रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...क्या बात है, मैं भी नर्स हूं और इसे देखकर भावुक हो गई हूं. एक और यूजर ने लिखा...इस महिला को दिल से सलाम है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....क्या खूबसूरत पल रहा होगा, जब टेंशन के माहौल में बच्चे की किलकारी गूंजी होगी.
यह भी पढ़ें: तीन फुट का घर, कीमत ढाई करोड़! क्रेज ऐसा कि चंद दिनों में बिक गया ये मुजस्सिमा
Source: IOCL


























