Uttarakhand में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट की दस्तक, लखनऊ से रुद्रपुर आए युवक में हुई पुष्टि
ABP Ganga | 09 Jul 2021 04:05 PM (IST)

उत्तराखंड में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट की दस्तक. लखनऊ से रुद्रपुर आए युवक में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है. युवक अपने परिजनों से मिलने दिनेशपुर आया था. स्वास्थ्य विभाग ने युवक की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई थी. युवक के संपर्क में आए 40 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. युवक 9 मई को वापस लखनऊ लौट गया था. 2 जगह कंटेंटमेंट जोन बनाए गए हैं