Rajasthan Congress में बगावत से लेकर Hijab के सवाल तक, C-Voter Survey में आए हैरान करने वाले आंकड़े
ABP News C-Voter Survey: 2024 के महाचुनाव के लिए करीब डेढ़ साल साल का वक्त रह गया है. कांग्रेस में वक्त एक बड़ी करवट ले रहा है. करीब 24 साल बाद कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर कोई अध्यक्ष मिलना लगभग लग है. देश में कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष पद का चुनाव इस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में है. राजस्थान कांग्रेस में बगावत, जेपी नड्डा (JP Nadda) का बीजेपी अध्यक्ष पद पर बरकरार रहना, गुलाम नबी आजाद की नई पार्टी, उत्तराखंड का अंकिता मर्डर केस, पीएफआई (PFI) पर बैन समेत कई और मुद्दे भी चर्चा में रहे हैं.
इन सभी मुद्दों पर abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने साप्ताहिक सर्वे किया है. इस सर्वे में 4427 लोगों से बात की गई है. सर्वे के नतीजे पूरी तरह से लोगों से की गई बातचीत और उनके द्वारा व्यक्त की गई राय पर आधारित हैं. इसके लिए abp न्यूज़ जिम्मेदार नहीं है.
All Shows








































