Janhit : मुर्शिदाबाद में डर, कितने हिंदू बेघर ? । Murshidabad Violence । Waqf Board । ABP NEWS
नए वक्फ कानून के खिलाफ मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत पर सियासत शुरू हो गई है. पश्चिम बंगाल की पुलिस इन मौतों की जांच करने की बात कह रही है. इस बीच ममता बनर्जी की सरकार के मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने मुर्शिदाबाद हिंसा में हुई मौतों को लेकर बड़ा दावा कर दिया. एबीपी न्यूज से बातचीत में सिद्दीकुल्ला चौधरी ने हिंसा में हुई मौतों के लिए बीएसएफ को जिम्मेदार ठहरा दिया. सिद्दीकुल्ला चौधरी ने मौतों को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि बीएसफ की गोली से लोग मारे गए हैं. इसके लिए हमारी सरकार जिम्मेदार नहीं है. उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने गोली चलाई है, उनसे पूछिए. राज्य सरकार की पुलिस ने कोई गोली नहीं चलाई. इतना ही नहीं ममता सरकार के मंत्री ने कहा कि मुर्शिदाबाद हिंसा में बाहरी लोग शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि हिंसा में बीजेपी के लोग भी शामिल हो सकते हैं.







































