15 अगस्त को नहीं रिलीज होगी 'पुष्पा 2' ! KFH
Pushpa 2 The Rule Postponed: अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ की सीक्वल 'पुष्पा: द रूल' साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. वहीं इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को इस खबर से झटका लग सकता है. दरअसल रूमर्स फैले हुए हैं कि ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट टाल दी गई है. इस खबर के बाद से फैंस काफी निराश हैं. बता दें कि 'पुष्पा: द रूल' इस 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब रूमर्स हैं कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. यानी रूमर्स के मुताबिक ये फिल्म अपनी तय रिलीज डेट पर सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देगी.दरअसल 12 जून को सोशल मीडिया पर 'पुष्पा 2' को कुछ महीनों के लिए पोस्टपोन किए जाने की अफवाहें फैल गई थीं. हालांकि 'पुष्पा: द रूल' के मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन किए जाने के बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नही की है.
All Shows






































