एक्सप्लोरर

5G Launch in India : मरीजों के इलाज ले लेकर बच्चों की शिक्षा तक, जानिए भारत में क्या-क्या बदलेगा 5G

5G Launch Update: भारत में 5G सर्विस लॉन्च होने के साथ ही देश के दो सबसे बड़े टेलीकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर एयरटेल और रिलायंस जियो ने घोषणा कर दी है कि वह इस साल से 5G सेवाएं शुरू करेंगे. हालांकि, अभी तक टैरिफ को लेकर कोई जानकारी नहीं है. 5G टेक्नोलॉजी भारत में मोबाइल यूजर्स को बेहतर कवरेज, हाय डाटा रेट, तेजी और बेहतर कम्युनिकेशन देने के लिए लाई गई है. चलिए आपको सिलसिलेवार बताते हैं इससे जुड़े हर छोटे-बड़े सवाल का जवाब. 

किन शहरों में मिलेगी 5G सर्विस? 

पहले चरण में देश के सभी महानगरों समेत 13 शहरों में लोग इस सेवा का आनंद ले पाएंगे. इसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, चंडीगढ़, गुरुग्राम, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे, गांधीनगर, अहमदाबाद और जामनगर शामिल हैं, लेकिन इसके लिए आपका फोन 5G होना जरूरी है. 

4जी के मुकाबले कितनी होगी स्पीड?

 

5G की अधिकतम इंटरनेट स्पीड 10 गीगाबाइट प्रति सेकेंड (GBPS) होने का अनुमान लगाया गया है. 5जी में सिर्फ 10 सेकेंड में ही पूरी फिल्म या वीडियो डाउनलोड हो जाएगी. 4जी के मुकाबले बात करें तो यह इससे काफी ज्यादा तेज होने वाला है. साथ ही बेहतर क्षमता उपलब्ध कराएगी. 

गांवों में कब तक पहुंचेगी 5G सेवा 

तकनीकी जानकारों के अनुसार गांव-गांव में इस सेवा को पहुंचने में अभी कम से कम डेढ़ साल का समय लग सकता है. वहीं मोबाइल कंपनियां भी दावा कर रही हैं कि वो दिसंबर 2023 तक देश के हर कोने में 5जी सेवा को पहुंचा देंगी. अगर कंपनियों का दावा सही मान लें तो गांव में एक साल से पहले 5जी नहीं पहुंचेगा.

क्या 5G स्मार्टफोन 10Gb/s सपोर्ट करेगा?

शुरुआत में शायद नहीं, लेकिन बाद में इसपर काम किया जाएगा. 5G से कम से कम 100Mb / s का सपोर्ट करने की उम्मीद है, फिर भी 10Gb / s जितनी तेज स्पीड के लिए सक्षम हो. मोबाइल इन्फ्रास्ट्रक्चर कम से कम शुरुआत में इस तेज स्पीड से नेटवर्क तक पहुंचने वाले करोड़ों लोगों का समर्थन करने में सक्षम नहीं होगा. 

अनुभव के मामले में यूजर्स के लिए कैसा होगा 5G?

यह यूजर्स को तेज इंटरनेट स्पीड देगा. जब यूजर्स के एक ही नेटवर्क से कई डिवाइस कनेक्ट होते हैं तो उन्हें कई बार नेट चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसमें ऐसा नहीं होगा. आप तेजी से कुछ भी डाउनलोड कर सकेंगे. यह आपको एक शानदार अनुभव देने के लिए लाया गया है. 

क्या 5G के बाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा 4G?

नहीं, ऐसा नहीं होगा. 4G आने वाले कई सालों तक रहने वाला है. जैसा 4G आने के बाद हमने 3G के साथ देखा था. मोबाइल सेवा ऑपरेटर अभी 3 जी सेवाएं प्रदान करते हैं. तो 5G का मतलब 4G का अंत नहीं होगा. हालांकि, इसका इस्तेमाल 3G की तरह ही कम हो जाएगा. 

क्या 5G सेवाओं के लिए चाहिए होगा नया सिम?

बिल्कुल नहीं, 5G के लिए आपको नए सिम की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप अपने मौजूदा सिम कार्ड का इस्तेमाल करके ही इसे यूज कर सकते हैं.

क्या आपको 5G सेवाएं चलाने के लिए नए फ़ोन की जरूरत पड़ेगी?

जी हां, जब तक आपने हाल ही में 5G फ़ोन नहीं खरीदा है, तब तक 5G सेवाओं को चलाने के लिए एक नए फ़ोन की जरूरत होगी. यह केवल 5G फोन पर ही सपोर्ट करेगा. 

क्या 5G सेवाओं से आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ प्रभावित होगी?

जी हां, दुनिया के कई हिस्सों में जहां 5G को रोलआउट किया गया है वहां यूजर्स ने इसकी शिकायत की है. यहां तक ​​​​कि सैमसंग का कहना है कि कुछ 5G यूजर्स ने देखा है कि उनके फोन की बैटरी पहले से ज्यादा तेजी से खत्म होती है. हालांकि, यह कई कारकों पर निर्भर करता है.

सैमसंग ने समझाया कि अगर आपके पास बैकग्राउंड में कई एप्लिकेशन चल रहे हैं या अगर आप ऐसे एप्लिकेशन का उपयोग कर रहे हैं, जिनमें ज्यादा लोड की जरूरत होती है तो बैटरी लाइफ प्रभावित हो सकती है. 

क्या 4G के दाम में मिलेगा 5G?

उम्मीद है कि दोनों के दामों में ज्यादा फर्क नहीं होगा. हालांकि, अभी इसे लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है. वहीं, विदेशी ब्रॉक्रेज फर्म जेफरीज (Jefferies) और ET Telecom की रिपोर्ट के अनुसार भारत में टेलीकॉम कंपनियां अपने 5G के प्लान की दरें 4G की तरह रखना चाहती हैं.

All Shows

मातृभूमि

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
ABP Premium

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
Signs Of Dehydration: प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
Embed widget