सनसनी: निर्भया के गुनहगारों की उल्टी गिनती शुरू, तिहाड़ जेल में फांसी का फंदा तैयार !
ABP News Bureau | 13 Dec 2019 09:06 AM (IST)
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आज निर्भया के दोषियों को जल्द फांसी की मांग वाली निर्भया की मां की याचिका पर सुनवाई होनी है. राजधानी दिल्ली में साल 2012 में निर्भया से गैंगरेप करने वाले चारों आरोपियों को सात साल बाद भी फांसी नहीं हुई. पूरा देश मांग कर रहा है कि जल्द से जल्द निर्भया के गुनहगारों को उनके किए की सजा मिले.