पंजाब के पापी पादरी की इनसाइड स्टोरी!
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 01 Apr 2025 11:56 PM (IST)
वो कहता था कि वो ईश्वर का दूत है...ऐसा मसीहा...जो चमत्कारी शक्तियों का मालिक है।उसका दावा था कि अपनी अलौकिक शक्तियों से वो हर बीमारी का इलाज कर सकता है। जो बोल नहीं सकते-वो उसके छूने से बोलने लगते हैं। जो सुन नहीं सकते- वो उसका स्पर्श पाते ही सुनने लगते हैं। जो अपने पैरों पर खड़े नहीं हो सकते- वो उसके आशीर्वाद से दौड़ने लगते हैं। चौंकिए मत... ऐसे ही दावे करके पंजाब के पाखंडी पादरी बजिंदर सिंह ने कई शहरों में अपना मायालोक बना लिया था। लेकिन बहुत कम लोगों को ये मालूम था कि सूट-बूट वाले उस पादरी के मायालोक के साथ एक पाप-कथा जुड़ी हुई थी...जिस दिन वो पाप कथा बेपर्दा हुई...तो ऐसे-ऐसे खुलासे हुए... जिनकी कहानी ने सारे शहर में फैला दी- सनसनी।