एक्सप्लोरर

Jhalak Dikhhla Jaa 10: अनुपमा शो छोड़ने पर छलका Paras Kalnawat का दर्द, बोले- ये सफर मेरे लिए बुरा...

Jhalak Dikhhla Jaa 10: टीवी शो अनुपमा में समर शाह की भूमिका निभाने वाले अभिनेता पारस कलनावत 'झलक दिखला जा 10' मेंनजर आ रहे हैं. पारस के अनुपमा शो छोड़ने पर जमकर विवाद हुआ था.

Paras Kalnawat In Jhalak Dikhhla Jaa 10: टीवी के मशहूर एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 10 में नजर आ रहे हैं. एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले पारस अब अपनी डांस स्किल से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले हैं.

पारस ने 'अनुपमा' (Anupamaa) शो में समर शाह के किरदार से लोगों का खूब दिल जीता था, साथ ही आज भी उन्हें समर के नाम से ही लोग जानते हैं. हाल में पारस एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पारस अनुपमा शो छोड़ने को लेकर इमोशनल नजर आए. साथ ही उन्होंने बताया कि वह सबकुछ पीछे छोड़कर 'झलक दिखला जा 10' का हिस्सा बने हैं.

डांस स्किल से सभी खुश

'झलक दिखला जा 10' (Jhalak Dikhhla Jaa 10) के प्रोमो वीडियो में पारस कलनावत (Paras Kalnawat) 'भीगी भीगी रातों में' सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रहे हैं. पारस ने रेट्रो लुक में कमाल का परफॉर्मेंस दिया. उनकी डांस स्किल देख फैंस और जज दोनों का दिल खुश हो गया.

यहां परफॉर्मेंस के बाद पारस ने जजेस से बात करते हुए कहा, "मैंने अपना बहुत कुछ छोड़कर इस सफर का हिस्सा बनने का फैसला किया है. ये सफर या तो मुझे बनाएगा, या फिर ये मेरे लिए बुरा स्टेप होगा." उनकी इस बात पर करण जौहर ने उन्हें कंधा दिया और कहा, "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह कदम आपके सही हैं और यह सफर भी आपका बहुत लंबा रहेगा." 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बता दें कि पारस तलनावत ने अनुपमा जैसे सुपरहिट शो को बीच में ही छोड़ दिया था. उन्होंने अपने रोल में डायलॉग न होने के कारण ये फैसला लिया. पारस समर के रोल को निभाकर बोर हो गए थे. उनके शो छोड़ने के बाद काफी विवाद भी हुआ था. लेकिन अब पारस को झलक दिखला जा के जरिए वापस दर्शकों का प्यार मिलेगा. 'झलक दिखला जा 10' (Jhalak Dikhhla Jaa 10) से जुड़े पारस कलनावत (Paras Kalnawat) के इस वीडियो को कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अभी तक 83 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. पारस के फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. 

करियर की बात करें तो पारस कलनावत ने सीरियल 'दुर्गा' से काम की शुरुआत की. इसके बाद वह 'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव' में भी नजर आए थे. लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 'अनुपमा' के जरिए ही हासिल हुई. पारस एक मॉडल रहे हैं छोटे परदे से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget