Omicron Variant: अब वैक्सीन ही नहीं कोरोना से जान बचाएगी फाइज़र की दवा Paxlovid
ABP News Bureau | 23 Dec 2021 07:18 PM (IST)

क्या मार्केट में कोई ऐसी दवा है जो कोविड से होने वाली मौत के खतरे को कम कर सकती है? आज से कुछ टाइम पहले ऐसी दवाओं की संभावना पर ही बात हो रही थी लेकिन अब अमेरिका में ऐसी दवा को मंज़ूरी मिल गई है. फिलहाल ये मंज़ूरी इमरजे़सी इस्तेमाल के लिए मिली है. लेकिन ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस दवा के नतीजों से ये साफ है कि इस दवा के इस्तेमाल से मरीज़ के अस्पताल में भर्ती होने और कोरोना से मौत होने के चांसेस बिल्कुल कम हो जाते हैं. कौन सी है ये दवा और किस कंपनी ने इसे बनाया है और इस दवा के क्या इफेकट् और साइड इफैक्ट्स हैं... अनकट पर बता रहे हैं भूपेंद्र सोनी