विराट के कप्तानी छोड़ने के बाद कौन बनेगा अगला टेस्ट कप्तान - रोहित शर्मा, केएल राहुल या ऋषभ पंत ?
विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी है. ये ख़बर विराट ने सोशल मीडिया के ज़रिए बताई. इस फ़ैसले से क्रिकेट फैंस से लेकर क्रिकेट के जानकार भी हैरत में हैं. लेकिन अब बड़ी बहस ये छिड़ गई है कि कौन बनेगा भारत का नया टेस्ट कप्तान? चयनकर्ताओं की पसंद या तो केएल राहुल हैं या रोहित शर्मा हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अपना दांव ऋषभ पंत पर लगाया है. कुछ लोगों का ये भी कहना है कि कप्तानी के लिए सिर्फ़ बल्लेबाज़ ही नहीं बल्कि गेंदबाज़ों पर भी विचार किया जा सकता है. कौन बनेगा भारतीय क्रिकेट टीम का अगला टेस्ट कप्तान - रोहित, राहुल, ऋषभ या कोई और? अनकट पर इस वीडियो में बता रहे हैं अभिषेक मनचंदा (Abhishek Manchanda).



























