Goa में ऐसा क्या हुआ कि दोबारा जीत गई BJP, Congress से कहां हुई गलती?
ABP Live | 11 Mar 2022 08:00 PM (IST)
चुनावी राज्यों में गोवा भी एक ऐसा राज्य है, जहां बीजेपी दोबारा सत्ता में वापस हुई है. इस जीत के पीछे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की क्या भूमिका रही है, आखिर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैसे गोवा का चुनावी माहौल बदल दिया, कैसे दल-बदलुओं ने गोवा के चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया और कहां हो गई कांग्रेस से गलती, इन तमाम मुद्दों पर करीब से नज़र रखने वाले रौनक कुकड़े से बात कर रहे हैं जीतेंद्र दीक्षित. देखिए गोवा चुनाव से जुड़ी ये खास रिपोर्ट.