✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

आज से शुरू हो रहे अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन! कैसे करें अप्लाई, यहां जानिए पूरा प्रोसेस

एबीपी लाइव   |  शेख इंजमाम   |  14 Apr 2025 11:39 AM (IST)

सरकार ने 14 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं. हम आपको बताएंगे कि कैसे आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाने का अपना ख्वाब पूरा कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया और कहां कर सकते हैं आवेदन.

अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

अमरनाथ यात्रा हर साल गर्मियों में होती है और इसका इतिहास बहुत पुराना है. मान्यता के अनुसार, भगवान शिव ने माता पार्वती को अमर कथा सुनाई थी उसी अमरनाथ गुफा में यह यात्रा होती है और तभी से यह यात्रा धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस यात्रा के लिए सरकार हर साल रजिस्ट्रेशन खोलती है, जिसमें कई सारे श्रद्धालु भाग लेते हैं. ऐसे में साल 2025 की अमरनाथ यात्रा के लिए सरकार ने 14 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप भी कर अमरनाथ यात्रा पर जाने का अपना ख्वाब पूरा कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया और कहां कर सकते हैं आवेदन.

ऐसे कर सकते हैं अमरनाथ यात्रा के लिए आवेदन

आपको बताते चलें कि 14 अप्रैल 2025 से अमरनाथ यात्रा के ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन दोनों शुरू हो गए हैं. यात्रा इस बार 29 जून से 19 अगस्त 2025 तक चलेगी. अमरनाथ यात्रा में हिस्सा लेने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.jksasb.nic.in पर जाना होगा. इसके बाद आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भर पाएंगे. इसके लिए आपको एक पासपोर्ट साइज फोटो वाला आईडी प्रूफ जैसे आधार, वोटर आईडी या फिर पासपोर्ट और अन्य की आवश्यकता पड़ेगी. इसके अलावा एक मेडिकल सर्टिफिकेट, इसे श्राइन बोर्ड के अनुमोदित डॉक्टर से बनवाना जरूरी है. इसके अलावा आपको रजिस्ट्रेशन फीस के 150 रुपये भी जमा करने होंगे. हालांकि रजिस्ट्रेशन फीस में बदलाव हो सकते हैं. जब आप फॉर्म भर लेंगे तो आपको यात्रा परमिट की एक सॉफ्ट कॉपी मिलेगी जिसका प्रिंट निकलवाकर यात्रा के दौरान अपने पास रखना जरूरी है.

ऑफलाइन आवेदन के लिए जाना होगा बैंक

अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करना चाहते तो सरकार की ओर से आपको ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी जाती है. इसके लिए आपको बैंक से यात्रा के फॉर्म लेने होंगे. जो कि पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, यस बैंक और एसबीआई बैंक की शाखाओं पर आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं. वहीं पर आप अपना मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं और यात्रा का परमिट ले सकते हैं. मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको SASB की वेबसाइट पर अधिकृत डॉक्टर्स और अस्पताल की लिस्ट मिल जाएगी. आपको बता दें किसी भी प्राइवेट डॉक्टर का सर्टिफिकेट मान्य नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: इन पेट्रोल पंप से कभी न भरवाना तेल, जानें कैसे कर सकते हैं डीजल-पेट्रोल में मिलावट की पहचान?

Published at: 14 Apr 2025 11:39 AM (IST)
Tags: Amarnath Yatra utility Registration 2025
  • हिंदी न्यूज़
  • यूटिलिटी
  • आज से शुरू हो रहे अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन! कैसे करें अप्लाई, यहां जानिए पूरा प्रोसेस
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.