एक्सप्लोरर

पटरी पर भी दौड़ती है एंबुलेंस, सड़कों में गाड़ियों की तरह ट्रेनों को देना होता है रास्ता

Ambulance Train: भारत में सिर्फ सड़कों पर चलने वाली ही एंबुलेंस नहीं होती. बल्कि भारत में पटरियों पर दौड़ने वाली एंबुलेंस भी होती है. चलिए आपको बताते हैं इस एंबुलेंस ट्रेन के बारे में. 

Ambulance Train: कहीं भी जब कोई हादसा हो जाता है. तो ऐसे स्थान पर तुरंत एंबुलेंस को बुलाया जाता है. या किसी की तबीयत खराब हो जाती है. तो ऐसे में भी लोग तुरंत एंबुलेंस को कॉल करते हैं. एंबुलेंस जब रोड पर गुजरती है. तो वहां मौजूद सभी वाहनों को एंबुलेंस को रास्ता देना होता है. ताकि एंबुलेंस घायलों  की समय रहते मदद कर सके.

बीमार को समय रहते इलाज दिला सके. लेकिन क्या आपको पता है सिर्फ सड़कों पर चलने वाली ही एंबुलेंस नहीं होती. बल्कि भारत में पटरियों पर दौड़ने वाली एंबुलेंस भी होती है. इसे भी बाकी ट्रेनों को गाड़ियों की तरह आगे जाने के लिए रास्ता देना होता है. चलिए आपको बताते हैं इस एंबुलेंस ट्रेन के बारे में. 

कहा जाता है लाइफलाइन एक्सप्रेस

जब सड़क पर एक्सीडेंट हो जाता है. तो वहां तुरंत चलकर एंबुलेंस पहुंच जाती है. और घायलों को मेडिकल सुविधा मिल पाती है. लेकिन अगर किसी ट्रेन का एक्सीडेंट हो जाता है. तो फिर वहां एंबुलेंस का पहुंचना मुश्किल हो जाता है. क्योंकि वहां तक कई जगहों पर सड़क नहीं होती और रास्ता नहीं होता. लेकिन ऐसी जगह पर ट्रेन एंबुलेंस पहुंच सकती है. भारत में इसे लाइफ लाइन एक्सप्रेस के नाम से जाना जाता है. जो आपने पिछले कुछ महीनो में हुए ट्रेन हादसों में भी अपनी सेवा देते हुए देखी होगी. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो के लॉकर में कब तक अपना सामान रख सकते हैं आप? जान लें नियम

क्यों शुरू की गई थी लाइफलाइन एक्सप्रेस?

साल 1991 में भारतीय रेलवे ने पहली बार ट्रेन एम्बुलेंस यानी लाइफलाइन एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया था. दरअसल भारत सरकार ने इस ट्रेन एंबुलेंस को इसलिए शुरू किया था. ताकि देश के दूर दराज इलाकों में रहने वाले गरीब लोग जो कि इलाज कराने के लिए बड़े शहरों तक का रुख नहीं कर सकते. उन तक इलाज उनके घर पहुंचाया जा सके. खासतौर पर जो लोग शारीरिक रूप से स सक्षम है सरकार ने उन तक उच्च मेडिकल सुविधा पहुंचाने के लिए इस ट्रेन को शुरू किया था. 

यह भी पढ़ें: इस राज्य की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना में फिर से होंगे आवेदन

क्या हैं ट्रेन में सुविधाएं?

भारतीय रेलवे की लाइफलाइन एक्सप्रेस दूर दराज के इलाकों तक मेडिकल सुविधा पहुंचाती हैं. तो ट्रेन हादसों में भी लाइफलाइन एक्सप्रेस मेडिकल सुविधा देती है. इसे एक तरह से चलता फिरता अस्पताल कहा जा सकता है. जहां डॉक्टर और दवाइयां नहीं पहुंच पाती वहां लाइफलाइन एक्सप्रेस पहुंच जाती है. 

इसे बिल्कुल अस्पताल की तरह डिजाइन किया गया है. इसमें पेशेंट के लिए बेड है. इसमें आधुनिक मशीनें हैं,ऑपरेशन थिएटर है. और एक डेडीकेटेड मेडिकल स्टाफ है. इस ट्रेन के हर कोच में पावर जनरेटर है. इसके साथ ही मेडिकल वार्ड है. तो वही पेंट्री कार की भी सुविधा ट्रेन के अंदर ही है. 

यह भी पढ़ें: पराली को जलाने की बजाय ऐसे ठिकाने लगा सकते हैं किसान, नहीं लगेगा दोगुना जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होली पर ठंडाई बनाने के लिए कितनी भांग ला सकते हैं घर, क्या है इसको लेकर नियम?
होली पर ठंडाई बनाने के लिए कितनी भांग ला सकते हैं घर, क्या है इसको लेकर नियम?
दिल्ली में लॉन्च हुआ 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड', जानें कौन-सी महिलाएं कर सकती हैं आवेदन?
दिल्ली में लॉन्च हुआ 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड', जानें कौन-सी महिलाएं कर सकती हैं आवेदन?
इस बार किसके खाते में नहीं आएगी मंईया सम्मान योजना की अगली किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस?
इस बार किसके खाते में नहीं आएगी मंईया सम्मान योजना की अगली किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस?
आते ही खर्च हो जाती है सैलरी तो बनाएं 50-30-20 वाला बजट रूल, रुकने लगेगा पैसा
आते ही खर्च हो जाती है सैलरी तो बनाएं 50-30-20 वाला बजट रूल, रुकने लगेगा पैसा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget