एक्सप्लोरर

Driving Licence: ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए कोई मांग रहा है घूस तो कहां कर सकते हैं शिकायत?

Driving Licence: ऐसी कई जगहें हैं जहां ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर घूस ली जाती है. ऐसे में जिन लोगों को जानकारी नहीं होती वह पैसा दे देते हैं, लेकिन आप रिश्वत लेने वाले के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं.

गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना कानूनी तौर पर बहुत जरूरी होता है. अगर आप 18 साल के हो गए हैं और आपको गाड़ी चलाना आता है, तो आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं. बता दें कि ड्राइविंग लाइसेंस बेहद जरूरी होता है इसकी मदद से आप भारत में कहीं भी गाड़ी चला सकते हैं, साथ ही इसे पहचान पत्र के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

घूस लेना गैर कानूनी

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय कई जगहों पर घूस ली जाती है. ऐसे में कुछ लोग जिन्हें जानकारी नहीं होती वो लोग घूस दे देते हैं. लेकिन अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो आप इसके खिलाफ कंप्लेंट करवा सकते हैं. घूस लेना गैर कानूनी होने के साथ असामाजिक है. आइए जानते हैं कैसे कंप्लेंट की जा सकती है.

एंटी करप्शन ब्यूरो

ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट ट्रांसफर या किसी भी काम के लिए अगर आपसे कोई घूस लेता है, तो आप एंटी करप्शन ब्यूरो की ऑफिशल वेबसाइट या इसके ऑफिस में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. इसके लिए आपको रिश्वत मांगने वाले अधिकारी का नाम पता होना चाहिए. इसके अलावा अगर किसी भी आरटीओ ऑफिस के कर्मचारी आपसे घूस मांगते हैं, तो आप इस 18001800151 टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं. हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के कुछ ही समय बाद कार्यवाही की जाएगी.

मेल आईडी पर शिकायत

अगर आपसे कोई आरटीओ में रिश्वत मांगता है, तो आप वहीं पर आरटीओ के वरिष्ठ अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा आप आरटीओ कस्टमर केयर नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं अगर आप इसकी मेल आईडी पर शिकायत करना चाहते हैं तो vahan@gov.in पर कंप्लेंट कर सकते हैं. echallan.gov.in पर भी आप रिश्वत से जुड़ी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

ड्राइविंग लाइसेंस कस्टमर केयर नंबर

इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस कस्टमर केयर नंबर 0120-492 5505  पर कॉल कर सकते हैं. अब ड्राइविंग लाइसेंस कस्टमर केयर की ईमेल आईडी पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं sarathi@gov.in, आप रिश्वत मांगने की बातचीत कोई रिकॉर्ड कर सकते हैं इसके अलावा जब भी शिकायत करने जाए तो अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज लेकर जाए. ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए आपको रिश्वत देने की जरूरत नहीं है आप बिना रिश्वत भी अपना लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- वोटर्स को जागरूक करने के लिए दी जा रही डायमंड रिंग, क्या ऐसे तोहफों पर भी देना पड़ता है टैक्स? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: हिमाचल से कोलकाता के लिए शुरू हुई गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज
हिमाचल से कोलकाता के लिए शुरू हुई गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज
बुढ़ापे में नहीं होगी पैसों की चिंता! यह सरकारी स्कीम देगी ₹17,000 महीना, जानें पूरा हिसाब
बुढ़ापे में नहीं होगी पैसों की चिंता! यह सरकारी स्कीम देगी ₹17,000 महीना, जानें पूरा हिसाब
Financial Habit Changes: ये 6 आदतें बदलकर, हर साल 60 हजार रुपये तक बचा सकते हैं आप
Financial Habit Changes: ये 6 आदतें बदलकर, हर साल 60 हजार रुपये तक बचा सकते हैं आप
PM Awas Yojana: किराए की टेंशन खत्म! PM आवास योजना से पाएं अपना घर, ऐसे करें आवेदन
PM Awas Yojana: किराए की टेंशन खत्म! PM आवास योजना से पाएं अपना घर, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
Explained: 'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा?
'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर?
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
Embed widget