एक्सप्लोरर

Cheap Flight Ticket: फ्यूल चार्ज खत्म होने के बाद कितना सस्ता होगा इंडिगो का सफर, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Cheap Flight Ticket: इंडिगो की तरफ से एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की कीमतों में उछाल के बाद फ्यूल चार्ज वसूलने का फैसला लिया गया था. करीब तीन महीने बाद अब इसे वापस लिया गया है.

अगर आपको हवाई सफर करना महंगा लगता है तो आपके लिए एक खुशखबरी सामने आई है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने विमान ईंधन की कीमतों में कमी के बाद लोगों से फ्यूल चार्ज वसूलना बंद करने का ऐलान किया है. इससे हवाई यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी और टिकट सस्ते हो जाएंगे. लंबी दूरी तक यात्रा करने वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा. आज हम आपको बताएंगे कि आपको इंडिगो में कितनी सस्ती टिकट मिल सकती है. 

कितना वसूला जा रहा था फ्यूल चार्ज?
एयरलाइन की तरफ से एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की कीमतों में उछाल के बाद पिछले साल अक्टूबर में फ्यूल चार्ज वसूलना शुरू किया गया था. ये फ्यूल चार्ज आपकी यात्रा की दूरी के आधार पर वसूला जाता था, कम दूरी की यात्रा पर 300 और ज्यादा दूरी की यात्रा पर एक हजार रुपये तक फ्यूल चार्ज देना होता था. अब फ्यूल की कीमतों में कटौती के बाद एयरलाइन ने टिकट से फ्यूल चार्ज को हटा दिया है. 

कितना सस्ता हो जाएगा टिकट?
अब अगर टिकट की कीमतों की बात करें तो जो टिकट दिल्ली से जयपुर जाने के लिए आपको करीब 3 हजार (अनुमान) की पड़ती थी वो अब कम होकर 2600 या 2700 रुपये की हो जाएगी. इसी तरह दिल्ली से मुंबई जाने के लिए फ्लाइट लेते हैं तो 6 हजार रुपये की टिकट 5500 तक की मिल सकती है.

अब उड़ान की दूरी की बात करें तो दूरी 500 किलोमीटर तक हो तो हर यात्री को 300 रुपये, 501-1,000 किलोमीटर की दूरी वाले टिकट पर 400 रुपये, 1,001-1,500 किलोमीटर तक 550 रुपये, 1,501-2,500 किलोमीटर की दूरी वाले टिकट पर 650 रुपये और 2,501-3,500 किलोमीटर की दूरी की यात्रा पर 800 रुपये तक बच जाएंगे. वहीं 3,501 किलोमीटर और उससे ज्यादा की दूरी के लिए टिकट लेने वाले लोग एक हजार रुपये तक बचा लेंगे. 

अब इंडिगो की तरह बाकी जिन एयरलाइन में फ्यूल सरचार्ज वसूला जा रहा है, उनमें भी लोगों को इससे राहत मिल सकती है. इससे उन पैसेंजर्स को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जो अक्सर फ्लाइट से यात्रा करते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
घर पर कितने गैस सिलेंडर भरवा कर रख सकते हैं आप, जमाखोरी पर कितनी मिलती है सजा?
घर पर कितने गैस सिलेंडर भरवा कर रख सकते हैं आप, जमाखोरी पर कितनी मिलती है सजा?
लाडली बहनों के खाते में आने वाले हैं 1500 रुपये, महिलाएं घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
लाडली बहनों के खाते में आने वाले हैं 1500 रुपये, महिलाएं घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
PM Kisan Nidhi Live: पीएम मोदी ने जारी की किसान निधि की 22वीं किस्त, फटाफट करें चेक
पीएम मोदी ने जारी की किसान निधि की 22वीं किस्त, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget