एक्सप्लोरर

फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कब तक बनवा सकते हैं वोटर कार्ड, कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

Delhi New Voter Card: अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और आपका वोटर कार्ड अब तक नहीं बना है तो चुनाव से पहले बनवा लीजिए अपना वोटर कार्ड. इस तरह कर सकते हैं नए वोटर कार्ड के लिए अप्लाई. 

Delhi New Voter Card: दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. दिल्ली में कुल 1.5 करोड़ से भी ज्यादा रजिस्टर्ड वोटर है. यह वोटर्स विधानसभा चुनाव में नई सरकार किसकी होगी इस बात को तय करेंगे. चुनाव आयोग की ओर से दिल्ली चुनाव से पहले वोटर लिस्ट जारी की जाएगी. वोटर लिस्ट में जिन लोगों के नाम होंगे वहीं चुनाव के दौरान वोट डाल सकेंगे.

चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई जानकारी में बताया गया है कि पिछले 10 महीनों में दिल्ली के भीतर 3.8% वोटरों की बढ़ोतरी हुई है. यानी 4,83,817 नए वोटर जोड़े गए हैं. अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और आपका वोटर कार्ड अब तक नहीं बना है. तो चुनाव से पहले बनवा लीजिए अपना वोटर कार्ड. इस तरह कर सकते हैं नए वोटर कार्ड के लिए अप्लाई. 

इस तरह कर सकते हैं नए वोटर कार्ड के लिए आवेदन 

दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं. आप 18 साल से ऊपर हैं. और दिल्ली के निवासी हैं. लेकिन अब तक आपने वोटर कार्ड नहीं बनवाया है. तो आप ऑनलाइन इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको चुनाव आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाना होगा. उसके बाद आपको Electors पर क्लिक करना होगा. अगर इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया यानी ईसीआई पर पहले से ही अकाउंट है. तो आपको मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग-इन करना होगा. नहीं तो फिर Sign-Up करके नया अकाउंट बनाना होगा. 

यह भी पढे़ं: सुभद्रा योजना में इन महिलाओं को मिलते हैं 10 हजार रुपये, जानें आपका नाम शामिल है या नहीं

इसके बाद आपको Fill Form 6 पर क्लिक करना होगा. फिर अपने राज्य, जिला और विधानसभा को चुनना होगा और अपनी डिटेल्स जिसमें अपना नाम, पिता/पति/पत्नी का नाम, घर का पूरा पता, आधार नंबर यह सब जानकारी दर्ज करनी होगी. आईडेंटिटी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ के लिए सेल्फ अटेस्टेड आधार कार्ड की फोटो अपलोड करनी होगी. इसके बाद कैप्चा कोड डालकर Preview & Submit पर क्लिक करना होगा. Submit पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक पॉप-अप आएगा जिसमें आपको Yes पर क्लिक करना है. इसके बाद आपका आवेदन जमा हो जाएगा.

यह भी पढे़ं: किसान योजना में अटक जाएंगे कई किसानों के पैसे, बिना देरी किए पूरे कर लें ये काम

कुछ ही दिनों में वोटर कार्ड बनकर आ जाएगा घर

ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलता है. उस रेफरेंस नंबर को इस्तेमाल करके आप अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं. आपका आवेदन जमा होने के बाद अलग-अलग लेवल्स पर वेरीफाई किया जाता है. जिसमें वेरिफिकेशन की पूरी प्रक्रिया कंप्लीट होने के बाद आपका वोटर आईडी जेनरेट हो जाता है. जिसे कुछ ही दिनों में आपके घर पर भेज दिया जाता है. घर पर वोटर आईडी भेजते वक्त आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेजा जाता है. 

यह भी पढे़ं: आंगनवाड़ी से बच्चों के लिए मुफ्त में मिलती हैं ये तमाम चीजें, जरूर जान लीजिए ये बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flight Ticket Rules: फ्लाइट में कितने साल के बच्चों की लगती है टिकट? क्या छोटे बच्चे करते है FREE यात्रा
Flight Ticket Rules: फ्लाइट में कितने साल के बच्चों की लगती है टिकट? क्या छोटे बच्चे करते है FREE यात्रा
Alcohol Travel Rule: मेट्रो और फ्लाइट में शराब ले जा सकते हैं या नहीं? सफर से पहले जान लें नियम
Alcohol Travel Rule: मेट्रो और फ्लाइट में शराब ले जा सकते हैं या नहीं? सफर से पहले जान लें नियम
Rent Agreement Rules: रेंट एग्रीमेंट हमेशा 11 महीने का ही क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का नियम
Rent Agreement Rules: रेंट एग्रीमेंट हमेशा 11 महीने का ही क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का नियम
Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में कई मेमू-डेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 10 से 12 जून के बीच यात्रियों को हो सकती है परेशानी
Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में कई मेमू-डेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 10 से 12 जून के बीच यात्रियों को हो सकती है परेशानी

वीडियोज

Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War Live Updates: मिडिल ईस्ट में भड़की जंग! इजरायल ने ईरान पर दागी मिसाइलें, ट्रंप बोले - समझौता होकर रहेगा
Live: मिडिल ईस्ट में भड़की जंग! इजरायल ने ईरान पर दागी मिसाइलें, ट्रंप बोले - समझौता होकर रहेगा
UP में INDIA अलायंस को मैनेज कर लेंगे अखिलेश यादव? सपा के इस कदम से नाराज हो सकती है कांग्रेस!
UP में INDIA अलायंस को मैनेज कर लेंगे अखिलेश यादव? सपा के इस कदम से नाराज हो सकती है कांग्रेस!
ममता बनर्जी को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा बड़ा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
TMC को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Philippines Earthquake: ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, दिल दहला देंगे फिलीपींस में भूकंप से तबाही के वीडियो
ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, दिल दहला देंगे फिलीपींस में भूकंप से तबाही के वीडियो
अब प्लास्टिक की बोतल और पुराने कपड़ों से बन रहीं गाड़ियां, कार कंपनियों ने क्यों लिया ये फैसला?
अब प्लास्टिक की बोतल और पुराने कपड़ों से बन रहीं गाड़ियां, कार कंपनियों ने क्यों लिया ये फैसला?
Embed widget