एक्सप्लोरर

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो ने दी बड़ी सुविधा, अब UPI से ले सकते हैं सभी स्टेशनों पर कार्ड और टिकट

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों को बड़ी सुविधा मिल गई है और अब यात्री यूपीआई पेमेंट के जरिए सभी मेट्रो स्टेशनों पर टिकट, टोकन या स्मार्ट कार्ड खरीद सकते हैं.

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी खबर आई है जो उनके सफर को और आसान बना देगी. दिल्ली मेट्रो ने अपने सभी स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन और काउंटरों पर यूपीआई से पेमेंट करने की सुविधा मुहैया करा दी है. डीएमआरसी के बयाने के मुताबिक यात्री अब अपने स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज या मेट्रो के लिए क्यूआर टिकट को खरीदने का काम अपने स्मार्टफोन पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) ऐप के जरिए कर सकेंगे. 

साल 2018 में शुरू की गई थी सर्विस जिसका हो गया विस्तार

डीएमआरसी ने साल 2018 में नोएडा और गाजियाबाद सेगमेंट में चुनिंदा टिकट वेंडिंग मशीनों पर ये यूपीआई सर्विस शुरू की थी जिसे अब सभी मेट्रो स्टेशनों पर मुहैया करा दिया गया है. जिस तरह रोजाना की जिंदगी में मॉल, दुकानों पर यूपीआई ऐप के जरिए लोग पेमेंट करते हैं, उसी तरह उनको अब दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड रिचार्ज या टोकन के लिए भी यूपीआई से पेमेंट करने की सुविधा दी जा रही है. यात्री अब मेट्रो कार्ड्स या टिकट की खरीदारी करने के लिए अपने मोबाइल एप्लीकेशन्स के जरिए क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने क्या कहा

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने बयान में कहा कि इस पहल के जरिए टिकटिंग सर्विस और कम्यूटर्स के सफर को डिजिटल और बिना किसी परेशानी के होने वाला बनाया जा रहा है. पैसेंजर्स के लिए चीजें आसान बनाने के उद्देश्य से ये कदम लिया गया है और यूपीआई एक ऐसा जरिया है जिसका आम लोग भी जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं. 

टिकट वेंडिंग मशीन पर कर पाएंगे स्कैन

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के सभी टिकट वेंडिंग मशीनों पर ये क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा दे दी गई है. पहले इन पर कैश, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए ही टिकट या स्मार्ट कार्ड रिचार्ज हो पाते थे पर अब यूपीआई के जरिए ये सभी काम आसानी से और जल्दी हो पाएंगे.

ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Namo Bharat Station Parking Charges: नमो भारत के किस स्टेशन पर कितना पार्किंग चार्ज? जेब कटने से पहले जान लें डिटेल्स
नमो भारत के किस स्टेशन पर कितना पार्किंग चार्ज? जेब कटने से पहले जान लें डिटेल्स
अब रेलवे से क्लेम लेने के लिए नहीं करनी होगी दौड़-भाग, e-RCT पोर्टल से ऑनलाइन हो जाएगा काम
अब रेलवे से क्लेम लेने के लिए नहीं करनी होगी दौड़-भाग, e-RCT पोर्टल से ऑनलाइन हो जाएगा काम
ट्रैफिक चालान के नाम पर ठगी, मिनटों में साफ हो सकता है बैंक खाता, जानें कैसे बचना है
ट्रैफिक चालान के नाम पर ठगी, मिनटों में साफ हो सकता है बैंक खाता, जानें कैसे बचना है
किन लोगों को मिलता है कन्या सुमंगला योजना का लाभ? जानें योजना के नियम व शर्तें
किन लोगों को मिलता है कन्या सुमंगला योजना का लाभ? जानें योजना के नियम व शर्तें

वीडियोज

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नोयना की साज़िश हुई बेपर्दा, अब तुलसी कैसे सिखाएगी नोयना को सबक?
Arvind Kejriwal Bail: फुट-फुट कर रोए केजरीवाल, PM मोदी को घेरते हुए क्या बोले? |ABPLIVE
कौन हैं Arvind Kejriwal को राहत देने वाले जज जितेंद्र सिंह? जानिए पूरा प्रोफाइल |ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: 133 की मौत, आधी रात महायुद्ध, ख्वाजा आसिफ भारत को सुनाने लगे! ABPLIVE
John Mearsheimer Full Interview : 'AI लीडर बनने से पहले उसे समझना बहुत जरूरी' । Shashi Tharoor

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव, दिल्ली में बड़ी बैठक, 6 महीने का रोडमैप होगा तैयार!
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव, दिल्ली में बड़ी बैठक, 6 महीने का रोडमैप होगा तैयार!
राजस्थान के माउंट आबू, कामां और जहाजपुर का नाम बदला, CM भजनलाल ने विधानसभा में किया ऐलान
राजस्थान के माउंट आबू, कामां और जहाजपुर का नाम बदला, CM भजनलाल ने विधानसभा में किया ऐलान
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
इस राज्य में निकली सिविल जज की भर्ती, जानें आवेदन का पूरा तरीका
इस राज्य में निकली सिविल जज की भर्ती, जानें आवेदन का पूरा तरीका
इंदौर में शराब के एक ठेके की कीमत 50 करोड़, जानें एक साल में कितनी हो जाती है कमाई?
इंदौर में शराब के एक ठेके की कीमत 50 करोड़, जानें एक साल में कितनी हो जाती है कमाई?
Embed widget