एक्सप्लोरर

EPFO: संगठित क्षेत्र में नौकरियों की संख्या में इजाफा, नवंबर के दौरान जुड़े 16 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में नवंबर 2022 के दौरान 16.26 लाख लोगों को नौकरी मिली है. इसमें सबसे ज्यादा संख्या 18 से 25 साल के आयु वर्ग की है.

EPFO Members: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन  EPFO ने 16.29 लाख सब्सक्राइबर्स को नवंबर, 2022 के दौरान जोड़ा है. एक साल पहले इस अवधि की तुलना में 16.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है. लेबर मिनिस्ट्री के मुताबिक नवंबर के सदस्यों की संख्या अक्टूबर की तुलना में 25.67 प्रतिशत अधिक थी. नवंबर के दौरान 8.99 लाख नए सदस्य जुड़े हैं, जो पिछले महीने से 1.71 लाख अधिक है. 

नए सदस्यों की संख्या 18 से 21 उम्र के दौरान सबसे अधिक है, जो 2.77 लाख नए सदस्य हैं. वहीं 22-25 उम्र के 2.32 लाख मेंबर्स जुड़े हैं. 18-25 साल के दौरान के सदस्य कुल संख्या के 56.60 प्रतिशत हैं. इस डेटा के अनुसार प्राइवेट सेक्टर में ज्यादा संख्या में 18 से 25 साल के नए लोगों को नौकरी मिली है. 

ईएसआई योजना के तहत भी डेटा जारी 

ईपीएफओ से नवंबर के दौरान 11.21 लाख सदस्य नौकरी छोड़कर फिर से शामिल हुए हैं. इसके साथ ही इन्होंने अपने अकाउंट को ट्रांसफर भी किया है. श्रम मंत्रालय ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ईएसआई योजना) अनंतिम पेरोल भी जारी किया है. इस डेटा के अनुसार, नवंबर 2022 में 18.86 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं. 

18.86 लाख कर्मचारियों ने कराया रजिस्ट्रेशन 

महीने के दौरान जोड़े गए कुल 18.86 लाख कर्मचारियों में से सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन एज ग्रुप 8.78 लाख कर्मचारियों के साथ 18-25 वर्ष का था. नवंबर 2022 में कुल महिला सदस्यों का नामांकन 3.51 लाख रहा है. नवंबर के महीने में कुल 63 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है. 

बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन भारत का प्रमुख संगठन है, जो कर्मचारियों के फ्यूचर के लिए फंड जमा करता है और रिटायमेंट पर ​इसका लाभ देता है. इसके तहत पीएफ अकाउंट खोला जाता है और सैलरी से हर महीने योगदान देना होता है. इस योगदान पर सरकार ब्याज का लाभ देती है. 

यह भी पढ़ें - IRCTC Tour Package: IRCTC के सस्ते पैकेज में घूमें बैंकॉक, जानिए कितना आएगा खर्च और क्या मिलेंगी सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आम लोगों के लिए कब से खुल जाएगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानें कब उड़ेगी पहली फ्लाइट?
आम लोगों के लिए कब से खुल जाएगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानें कब उड़ेगी पहली फ्लाइट?
2 अप्रैल से कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, रेलवे ने जारी की लिस्ट, सफर से पहले चेक कर लें
2 अप्रैल से कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, रेलवे ने जारी की लिस्ट, सफर से पहले चेक कर लें
नया-नया लिया है PNG कनेक्शन तो चूल्हा बदलने की नहीं पड़ेगी जरूरत, छोटे से बदलाव के बाद करेगा काम
नया-नया लिया है PNG कनेक्शन तो चूल्हा बदलने की नहीं पड़ेगी जरूरत, छोटे से बदलाव के बाद करेगा काम
बिल में Fuel या LPG चार्ज लगा रहा रेस्तरां तो यहां करें कंप्लेंट, तुरंत नोट कर लें डिटेल्स
बिल में Fuel या LPG चार्ज लगा रहा रेस्तरां तो यहां करें कंप्लेंट, तुरंत नोट कर लें डिटेल्स

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
LIVE: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
'धुरंधर 2' के फैन हुए Karan Johar, आदित्य धर को बताया बेहतरीन फिल्ममेकर, रणवीर सिंह के लिए लिखा - 'तू क्या है यार? '
'धुरंधर 2' के फैन हुए करण जौहर, आदित्य धर और रणवीर सिंह के लिए लिखी ये बात
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
NHAI Summer Internship 2026: NHAI का समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका
NHAI का समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका
Passport Application Process: घर बैठे कैसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई? जान लें बेहद आसान तरीका
घर बैठे कैसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई? जान लें बेहद आसान तरीका
Embed widget