एक्सप्लोरर

नकली प्रोटीन पाउडर से शरीर को क्या होता है नुकसान? जान लेंगे तो कर लेंगे तौबा

Fake Protein Powder Effect On Body: जिम जा रहे हैं और रोजना प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं. तो चेक कर लें प्रोटीन पाउडर असली है या नहीं. नकली प्रोटीन पाउडर के सेवन से शरीर को हो सकते हैं भारी नुकसान.

Fake Protein Powder Effect On Body: आजकल युवाओं के बीच में बॉडीबिल्डिंग का काफी क्रेज है. युवा बॉडी बनाने के लिए खूब सारे प्रोटीन सप्लीमेंट्स का भी सहारा लेते हैं. कई जिम ट्रेनर भी युवाओं को अलग-अलग तरह के प्रोटीन सप्लीमेंट लेने के लिए रिकमेंड करते हैं. मार्केट में आज कल बहुत से सस्ते ब्रांड के प्रोटीन भी मिल रहे हैं.

युवा जल्दी बॉडी बनाने और पैसे बचाने के चक्कर में इन प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सहारा ले रहे हैं. लेकिन सस्ते प्रोटीन में ज्यादातर सप्लीमेंट नकली होते हैं. यह युवाओं की सेहत से खिलवाड़ करते हैं. इनमें बहुत सारे केमिकल्स होते हैं. जिनसे शरीर को भारी नुकसान पहुंचता है. चलिए आपको बताते हैं नकली प्रोटीन पाउडर के सेवन से शरीर को क्या-क्या नुकसान हो सकता है.

नकली प्रोटीन पाउडर से लिवर को होता है नुकसान

नकली प्रोटीन पाउडर में माल्टोडेक्सट्रिन जैसे सस्ते कार्बोहाइड्रेट होते हैं. इससे शरीर को कोई फायदा नहीं होता. अलबत्ता नुकसान ही पहुंचता है. दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने बताया कि नकली प्रोटीन पाउडर से सबसे ज्यादा असर आपके लिवर पर होता है. इससे लिवर में सूजन और इन्फेक्शन भी हो सकता है. जो कि लिवर सिरोसिस और लिवर फाइब्रोसिस जैसी समस्याओं को पैदा कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: क्या एक ही परिवार के दो लोगों को मिल सकता है पीएम आवास योजना का लाभ?

नोएडा में हुई एक व्यक्ति को लीवर प्रॉब्लम

हाल ही में नोएडा के सेक्टर 63 में एक नकली प्रोटीन पाउडर में बनाने वाली कंपनी का पर्दाफाश हुआ है. इस कंपनी से एक शख्स ने ऑनलाइन प्रोटीन पाउडर ऑर्डर किया था. उसका सेवन करने के बाद उसे त्वचा संबंधी और लीवर से जुड़ी प्रॉब्लम होने लगी. इसके बाद उसने शिकायत दर्ज करवाई. जिसके बाद जांच की गई तो सामने आया कि कंपनी नकली प्रोटीन पाउडर बनाकर बेच रही थी. इसीलिए प्रोटीन पाउडर का सेवन करने से पहले ही जांचना जरूरी है कि वह प्रोटीन पाउडर असली है या फिर नकली. 

यह भी पढ़ें: क्या दिल्ली में बिना वोटर कार्ड वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे एक हजार रुपये? ये हैं नियम

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप नकली प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल करते हैं. तो शुरुआत में आपको इस बात का एहसास नहीं होगा लेकिन धीरे-धीरे से आपका स्वास्थ्य बिगड़ने लगेगा. इसीलिए जरूरी है कि आप असली प्रोटीन पाउडर का ही सेवन करें. प्रोटीन पाउडर खरीदते वक्त आप हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप भरोसेमंद और सर्टिफाइड ब्रांड से ही प्रोटीन खरीद रहे हैं.

इसके अलावा आप प्रोटीन पाउडर के बॉक्स पर प्रोडक्ट की पूरी जानकारी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट को भी ध्यान से पढ़ें. इसके अलावा जिस कंपनी का प्रोटीन पाउडर ले रहे हैं. उसका ऑनलाइन रिव्यू भी चेक करें. सबसे जरूरी बात प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 25 साल से कम उम्र वालों को नहीं मिलेगी शराब, जानें बाकी राज्यों में क्या है नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिंदगी भर की भागदौड़ के बाद अब चाहिए सुकून, छोटे शहरों में बस रहे लोग; ये शहर बने पहली पसंद
जिंदगी भर की भागदौड़ के बाद अब चाहिए सुकून, छोटे शहरों में बस रहे लोग; ये शहर बने पहली पसंद
PPF में करते हैं निवेश? अप्रैल महीने की इस तारीख को न भूलें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
PPF में करते हैं निवेश? अप्रैल महीने की इस तारीख को न भूलें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
PNG Gas Safety: पीएनजी कनेक्शन लेने से पहले जान लें सुरक्षित इस्तेमाल के जरूरी टिप्स, नहीं होगी कोई परेशानी
पीएनजी कनेक्शन लेने से पहले जान लें सुरक्षित इस्तेमाल के जरूरी टिप्स, नहीं होगी कोई परेशानी
इस महीने पूरी 6 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, देखें लिस्ट और जानें किन यात्रियों पर पड़ेगा इसका असर?
इस महीने पूरी 6 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, देखें लिस्ट और जानें किन यात्रियों पर पड़ेगा इसका असर?

वीडियोज

Ego ने बचाई Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai की शादी?
Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई गायब! क्या ट्रंप के समर्थन से IRGC संभालेगी मुस्लिम देश की कमान?
ईरान से सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई गायब! क्या ट्रंप के समर्थन से IRGC संभालेगी मुस्लिम देश की कमान?
चंडीगढ़: BJP हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड हमले के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, ISI साजिश का खुलासा
चंडीगढ़: BJP हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड हमले के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, ISI साजिश का खुलासा
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में मचा हड़कंप, फैन की इस हरकत से चिल्लाई सिंगर, बीच में छोड़ा लाइव शो
सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में मचा हड़कंप, फैन की इस हरकत से चिल्लाई सिंगर, बीच में छोड़ा लाइव शो
'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र
'कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यात्री को फ्लाइट से दिखा चांद पर जाता रॉकेट, कैमरे में कैद नजारा देख नासा भी रह गया हैरान, वीडियो वायरल
यात्री को फ्लाइट से दिखा चांद पर जाता रॉकेट, कैमरे में कैद नजारा देख नासा भी रह गया हैरान
Embed widget