एक्सप्लोरर

वैष्णो देवी घूमने जाना है तो IRCTC का ये पैकेज है बेस्ट, ट्रेन से लेकर कैब और होटल की सुविधा

IRCTC Vaishno Devi Tour Package: IRCTC के वैष्णो देवी टूर पैकेज में आप आसानी से माता के दर्शन कर पाएंगे.तो वहीं इस पैकेज में आपको बहुत सी सुविधाएं भी दी जाएंगी. चलिए बताते हैं क्या है इस पैकेज की कीमत

IRCTC Vaishno Devi Tour Package: हिंदू मान्यताओं के अनुसार माता वैष्णो देवी की यात्रा का बेहद ऊंचा स्थान है. हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जाते हैं.  श्रद्धालुओं का मानना है कि माता वैष्णो देवी की यात्रा से लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. इसीलिए माता के दरबार में श्रद्धालुओं का अंबार लगा रहता है. लोग अलग-अलग तरीकों से माता की यात्रा के लिए जाते हैं.

तो वहीं जो लोग अभी माता वैष्णो देवी की यात्रा प्लान कर रहे हैं. उनके लिए आईआरसीटीसी एक बेहद शानदार ऑफर लेकर आया है. आईआरसीटीसी के माता वैष्णो देवी टूर पैकेज में आप आसानी से माता के दर्शन कर पाएंगे. तो वहीं इस पैकेज में आपको बहुत सी सुविधाएं भी दी जाएंगी. चलिए बताते हैं क्या है इस पैकेज की कीमत और इस पैकेज में क्या-क्या सुविधाए मिलेंगी आपको. 

पैकेज के बारे में जरूरी जानकारी

माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए आईआरसीटीसी द्वारा दिए जा रहे इस टूर पैकेज का नाम है Matarani Darshan with Patnitop. इस टूर पैकेज की अवधि 7 रात और 8 दिन की है. इस पैकेज में आपको ट्रेन के जरिए सफर करना होगा. पैकेज के अंदर  जम्मू, कटरा होते हुए माता वैष्णो देवी के दर्शन करवाए जाएंगे. 

पैकेज में मिलेगी यह सुविधाएं

IRCTC के इस टूर में आपको आने जाने के लिए थर्ड एसी की कंफर्म टिकट मिलेगी. तो वहीं आपके ठहरने के लिए व्यवस्था डीलक्स होटल में की जाएगी. इस टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट के साथ डिनर की सुविधा भी दी जाएगी.  

कितना है टूर का किराया?

अगर कोई IRCTC के माता वैष्णो देवी के टूर पर अकेले यात्रा करना चाहता है. तो उसके लिए उसे 31,350 रुपये देने होंगे. वहीं अगर इस टूर के लिए दो लोग एक साथ बुकिंग करते हैं. तो फिर उन्हें 18,650 रुपये प्रति व्यक्ति चार्ज देना होगा. वहीं अगर कोई तीन लोग इस टूर पर जाते हैं तो उन्हें 15,550 रुपये प्रति व्यक्ति देने पडेंगे. इसके साथ ही 5 से लेकर 11 साल तक के बच्चे के लिए अगर बेड लेना है तो उसके लिए 8550 रुपए अलग से देने होंगे. 

कैसे करें बुकिंग?

अगर कोई IRCTC के माता वैष्णो देवी टूर के लिए बुकिंग करना चाहता है. तो वह  IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुकिंग कर सकता है. इसके अलावा आईआरसीटीसी के रीजनल ऑफिस में जाकर भी इस टूर की बुकिंग करवाई जा सकती है. 

तो वहीं आईआरसीटीसी के पर्यटन सुविधा केंद्र से भी इस टूर की बुकिंग करवाई जा सकती है. टूर से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर विजिट कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: ट्रेन के जनरल डिब्बे में बैठने के ये हैं नियम, जान लें वरना पड़ सकता है भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होली के रंगों से बिगड़ गया कार का लुक? घर पर ऐसे हटाएं जिद्दी दाग
होली के रंगों से बिगड़ गया कार का लुक? घर पर ऐसे हटाएं जिद्दी दाग
पीएम किसान योजना 22वीं किस्त को लेकर लेटेस्ट अपडेट, जल्द मिल सकते हैं 2000 रुपये
पीएम किसान योजना 22वीं किस्त को लेकर लेटेस्ट अपडेट, जल्द मिल सकते हैं 2000 रुपये
सिर्फ 1.5 लाख रुपये में बन जाएगा आपका घर, NTPC का यह तरीका एकदम अनोखा
सिर्फ 1.5 लाख रुपये में बन जाएगा आपका घर, NTPC का यह तरीका एकदम अनोखा
QR कोड स्कैन करने से पहले कैसे जानें वह सही है या नहीं? काम आएंगे ये टिप्स
QR कोड स्कैन करने से पहले कैसे जानें वह सही है या नहीं? काम आएंगे ये टिप्स

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget