एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ जाने वालों को नहीं होगी दिक्कत, श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बनाया स्पेशल प्लान

Mahakumbh: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ जाने वालों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी. इसके लिए रेलवे ने स्टेशन प्लान तैयार कर लिया है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Mahakumbh 2025: तीर्थराज प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन दिव्य और भव्य तरीके से हो रहा है. देशभर से लाखों, करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन त्रिवेणी संगम में स्नान करने प्रयागराज आ रहे हैं. महाकुंभ का सबसे बड़ा अमृत स्नान 29 जनवरी, मौनी अमावस्या की तिथि पर किया जाएगा. इस दिन 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पवित्र संगम में स्नान करने का अनुमान है. मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में आने-जाने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के भीड़ प्रबंधन के लिए प्रयागराज रेल मंडल ने स्पेशल प्लान बनाया है. इसके लिए रेलवे स्टेशन के बाहर खुसरो बाग में अतिरिक्त होल्डिंग एरिया और मॉब चैनलाइजेशन के लिए आरपीएफ और सिविल पुलिस ने मिलकर योजना तैयार कर ली गई है.

रेलवे ने दी यह जानकारी

महाकुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन को देखकर भारी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज आ रहे हैं. मकर संक्रांति के पर्व पर 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान किया. महाकुंभ के सबसे बड़े पर्व मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ श्रद्धालुओं का त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान करने का अनुमान है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला और रेलवे प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. प्रयागराज रेल मंडल के सीनियर पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि मौनी अमावस्या तिथि पर भीड़ प्रबंधन के लिए प्रयागराज रेलवे ने स्पेशल प्लान तैयार किया है. श्रद्धालुओं की भीड़ को मैनेज करने और उनके विश्राम के लिए स्टेशन परिसर से बाहर खुसरो बाग में होल्डिंग एरिया तैयार कर लिया गया है, जिसमें 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को एक बार में ठहराया जा सकेगा. खुसरो बाग होल्डिंग एरिया के अतिरिक्त आरपीएफ और सिविल पुलिस ने मिलकर मौनी अमावस्या के दिन मॉब चैनलाइजेशन के लिए विशेष योजना बनाई है.

ऐसे डायवर्ट किया जाएगा रूट

सीनियर पीआरओ ने बताया कि मेले से लौटने वाले श्रद्धालुओं को स्टेशन परिसर में आने से पहले रूट डायवर्ट करके खुसरो बाग होल्डिंग एरिया में ठहराया जाएगा. यहां से यात्रियों को उनके गंतव्य स्टेशन की दिशावार रेलवे स्टेशन में बने कलर कोडेड आश्रय स्थलों में पहुंचाया जाएगा. जहां से यात्रियों को कलर कोडेड टिकटों के माध्यम से उनके गंतव्य स्टेशन की ट्रेनों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि बिना भगदड़ और भ्रम के यात्रियों को सही ट्रेन से उनके गंतव्य स्टेशनों तक रवाना किया जा सके. स्टेशन परिसर के बाहर अतिरिक्त होल्डिंग एरिया निर्माण इसलिए ही किया गया है कि भीड़ के अतिरिक्त दबाव को स्टेशन परिसर के बाहर ही मैनेज किया जा सके.

यह भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन से महाकुंभ तक पहुंचने का क्या है तरीका, जानें कितना चलना होगा पैदल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटियों की पढ़ाई के लिए कितने रुपये देती है राजस्थान सरकार, क्या आप जानते हैं इस योजना का नाम?
बेटियों की पढ़ाई के लिए कितने रुपये देती है राजस्थान सरकार, क्या आप जानते हैं इस योजना का नाम?
रोड़ एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड़ एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
नमो भारत और मेरठ मेट्रो में फ्री सफर का मौका, ऐसे उठाएं इस खास ऑफर का फायदा
नमो भारत और मेरठ मेट्रो में फ्री सफर का मौका, ऐसे उठाएं इस खास ऑफर का फायदा
घर में इन्वर्टर के आसपास नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, हो सकता है बड़ा नुकसान
घर में इन्वर्टर के आसपास नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, हो सकता है बड़ा नुकसान

वीडियोज

Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
होली से पहले UP के 1.86 करोड़ परिवार को सरकार का बड़ा तोहफा, CM योगी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान 
होली से पहले UP के 1.86 करोड़ परिवार को सरकार का बड़ा तोहफा, CM योगी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान 
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
अधेड़ आदमी का एक घूंसा और पुलिस वाला ढेर, बीच सड़क शराबी बनाम पुलिस का हुआ 1vs3, वीडियो वायरल
अधेड़ आदमी का एक घूंसा और पुलिस वाला ढेर, बीच सड़क शराबी बनाम पुलिस का हुआ 1vs3, वीडियो वायरल
Embed widget