एक्सप्लोरर

Railway News: बड़ी स्क्रीन पर मैच और फिल्में देखते हुए करें ट्रेन का सफर, रेलवे लगा रहा LED टीवी

अब ट्रेनों के अंदर आरामदायक सफर के साथ मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध होंगे. रेलवे ने समाचार, खेल और मनोरंजन के लिए एसी कोच में एलईडी टीवी लगाने का निर्णय लिया है. कुछ ट्रेनों में सुविधा शुरू हो गई है

Indian Railway News: भारतीय रेलवे का सफर अब आरामदायक होने के साथ-साथ मनोरंजक भी होगा. क्योंकि यात्रियों के मनोरंजन के लिए रेलवे ने प्रमुख फैसला ले लिया है. जिसके तहत अभी फिलहाल एसी कोच में एलईडी टीवी लगाई जाएंगी. एक-एक करके ट्रेनों में टीवी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. जिसमें यात्री समाचार, खेल और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों का प्रसारण देख पाएंगे. इसके लिए बाकायदा रेलवे ने एक एजेंसी हायर भी कर ली है. जो ट्रेनों के अंदर टीवी और प्रसारित कनेक्टिविटी की व्यवस्था करेंगे. कुछ ट्रेनों में तो यात्री इस टीवी का लाभ भी लेने लगे हैं.

भारतीय रेलवे ने इस मनोरंजन प्रोजेक्ट की शुरुआत पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में की है. पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में एक-दो ट्रेनों में अभी यह सिवधा शुरू भी कर दी गई है. 12532 लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में टीवी इंस्टॉल कर दी गई है. जिसके जरिए यात्री टीवी से मनोरंजन कर पा रहे हैं. रेलवे के बयान के अनुसार इस मंडल में गोरखपुर-ऐशबाग इंटरसिटी ट्रेन, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-आनंद बिहार टर्मिनल डबल डेकर ट्रेन में जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी. इस टीवी के माध्यम से यात्री समाचार देख सकते हैं. खेल से जुड़े कार्यक्रमों के साथ अपने मनोरंजन के लिए कार्यक्रम चलवा सकते हैं. सबसे पहले वातानुकूलित (एसी) चेयरकार कोच में टीवी लगाई जा रही हैं. इसके बाद यह सुविधा पॉयलेट प्रोजेक्ट के नतीजे सामने आने के बाद फिर से नई योजना बनाई जाएगी.

एजेंसी कर रही है काम

रेलवे ने टीवी और क्लाउड तंत्र इंस्टॉल करने के लिए एजेंसी को हायर किया है. जो डिजिटल कार्यक्रम और आउट ऑफ होम मीडिया के तहत समाचार, सूचना, खेल के कार्यक्रम, मनोरंजक कार्यक्रमों को टीवी पर चलाने की व्यवस्था करेगी.

अन्य ट्रेनों में एलसीडी या एलईडी लगाने की चल रही है प्लानिंग

इस पायलेट प्रोजेक्ट के साथ रेलवे के विभिन्न मंडलों में समीक्षा की जा रही है कि क्या मनोरंजन के साधन से सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं या नहीं. अगर परिणाम सकारात्मक रहते हैं तो यह सुविधा अन्य ट्रेनों में भी शुरू की जा सकती है. कुछ रेलवे मंडलों में इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं.

यह भी पढ़ें

IRCTC Hotels Booking: 135 से अधिक शहरों में हर रेट में होटल उपलब्ध कराता है IRCTC, ऐसे कर सकते हैं बुकिंग

Indian Railway: ट्रेन या रेलवे परिसर में गुटखा खाकर थूका या फिर पी शराब तो लगेगा इतने रुपए का जुर्माना, पढ़ें जरूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली कनेक्शन से नहीं मिलेगा मालिकाना हक, हाई कोर्ट ने किया साफ 
बिजली कनेक्शन से नहीं मिलेगा मालिकाना हक, हाई कोर्ट ने किया साफ 
चलने-फिरने में दिक्कत है? अब घर बैठे होगा आधार अपडेट
चलने-फिरने में दिक्कत है? अब घर बैठे होगा आधार अपडेट
आज के बाद नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर! अभी निपटा लें गैस का काम
आज के बाद नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर! अभी निपटा लें गैस का काम
रेलवे का पानी मत पीना, 458 स्टेशनों पर मिला खतरनाक बैक्टीरिया
रेलवे का पानी मत पीना, 458 स्टेशनों पर मिला खतरनाक बैक्टीरिया

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget