एक्सप्लोरर

दूसरी कंपनी में नौकरी लग जाए तो पीएफ खाता कैसे होगा ट्रांसफर? ये रहा जवाब

PF Account Transfer Process: नौकरी बदलने के बाद आपको अपना पीएफ खाता ट्रांसफर करवाना जरूरी है. आप कैसे अपना पीएफ खाता एक कंपनी से दूसरी कंपनी में ट्रांसफर करवा सकते हैं चलिए आपको बताते हैं. 

PF Account Transfer Process: भारत में जो भी लोग नौकरी करते हैं. उन सभी के पीएफ खाते होते हैं. पीएफ खातों में एंप्लॉय सैलरी का 12 फीसदी हिस्सा जमा होता है. इस खाते में उतना ही हिस्सा एंपलॉयर यानी कंपनी के द्वारा भी जमा किया जाता है पीएफ खाता एक बचत योजना की तरह होता है. इसमें जमा होने वाली राशि पर ब्याज भी मिलता है. जरूरत पड़ने पर आप इस खाते से कभी भी पैसे भी निकाल सकते हैं. जब आप एक जॉब को छोड़कर दूसरा जॉब शुरू करते हैं. तब आपका पीएफ खाता भी बदल जाता है. ऐसे में ईपीएफओ के जरिए संचालित होने वाले अपने पीएफ खाते के लाभ को जारी रखने के लिए आपको पुराना पीएफ अकाउंट नए पीएफ खाते में ट्रांसफर करवाना जरूरी होता है.आप कैसे अपना पीएफ खाता एक कंपनी से दूसरी कंपनी में ट्रांसफर करवा सकते हैं चलिए आपको बताते हैं. 

पीएफ खाता ट्रांसफर करने के लिए यह चीजें जरूरी

एक कंपनी से दूसरी कंपनी में जाने के बाद पीएफ खाता ट्रांसफर करने के लिए आपको कुछ चीजें कंप्लीट कर लेना जरूरी है. आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी UAN एक्टिव होना जरूरी है और आपका आधार कार्ड और बैंक डीटेल्स उस लिंक होनी जरूरी है. साथ ही आप इस बात को भी चेक कर ले कि आपका बैंक अकाउंट नंबर और उसका आईएफएससी कोड बाकी जानकारी सही-सही दर्ज है.

यह भी पढ़ें: महिलाओं को घर बैठे मिलेंगे हजारों रुपये, जानें क्या है बीमा सखी योजना

आपका पैन कार्ड भी आपके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर से लिंक होना जरूरी है. जब आप अपना पीएफ खाता एक कंपनी से दूसरी कंपनी में ट्रांसफर कर रहे हो तब पुराना पीएफ अकाउंट नंबर और एस्टेब्लिशमेंट आईडी भी आपके पास होनी चाहिए. इन सब चीजों के बाद ही आप अपना खाता ट्रांसफर कर पाएंगे.  

यह भी पढ़ें: क्या PAN 2.0 के बाद भी आधार से पैन लिंक करना है जरूरी? जान लीजिए अपने काम की ये बात

पीएफ खाता ट्रांसफर के लिए इस प्रोसेस को करें फाॅलो

अपना पीएफ खाता ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.  इसके बाद आपको अपने UAN और पासवर्ड के साथ लॉग-इन करना होगा. इसके बाद आपको 'ऑनलाइन सर्विसेज़' पर क्लिक करना होगा. इसके बाद ट्रांसफर प्रोसेस के लिए 'वन मेंबर-वन ईपीएफ अकाउंट' पर क्लिक करें. इसके बाद डिटेल्स दर्ज करें. फिर आपको फॉर्म 13 भरना होगा . जिसमें पुराने और नए पीएफ अकाउंट नंबर, कंरट और पिछले नियोक्ताओं और बाकी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी.

इसके बाद आपको इस फाॅर्म को ऑनलाइन सबमिट करना होगा. इसके बाद आपके पिछले और करंट नियोक्ताओं को ऑनलाइन ट्रांसफर रिक्वेस्ट को वेरिफाई करके  ऑथराइज्ड करना होगा. इसके बाद आपका पिछले पीएफ खाते का जितना भी बकाया था. सब करंट पीएप खाते में आ जाएगा. आप ऑनलाइन इसका स्टेटस भी चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रेन टिकट पर कितने दिन पहले तक बदल सकते हैं अपनी जर्नी डेट, जान लीजिए नियम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

48 घंटे के अंदर फ्लाइट टिकट किया कैंसिल तो नहीं लगेगा चार्ज, DGCA ने बदल दिया नियम
48 घंटे के अंदर फ्लाइट टिकट किया कैंसिल तो नहीं लगेगा चार्ज, DGCA ने बदल दिया नियम
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 26 अप्रैल तक कैंसिल की इस रूट की ट्रेेनें, देख लें लिस्ट
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 26 अप्रैल तक कैंसिल की इस रूट की ट्रेेनें, देख लें लिस्ट
महिलाएं इलेक्ट्रिक बाइक चलाकर कमाएंगी पैसे, जान लें ई-बाइक दीदी स्कीम के बारे में
महिलाएं इलेक्ट्रिक बाइक चलाकर कमाएंगी पैसे, जान लें ई-बाइक दीदी स्कीम के बारे में
सहारा इंडिया का रिफंड पोर्टल फिर से खुला, 10 लाख तक कर सकते हैं क्लेम, जानें फुल प्रोसेस
सहारा इंडिया का रिफंड पोर्टल फिर से खुला, 10 लाख तक कर सकते हैं क्लेम, जानें फुल प्रोसेस

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 1.5 से 1.9 के बीच सिमटे टॉप शोज़, क्या क्रिकेट ने छीन ली टीवी की रेटिंग?
Income Tax Act 2025: HRA, Foreign Income, PAN और Audit Rules में बड़े Changes | Paisa Live
Bollywood News:14 साल बाद अक्की-प्रियदर्शन की वापसी, ‘राम जी आकर भला करेंगे’ ने मचाया धमाल
Cabinet का बड़ा Infra Push | Railway, Airport, MSP और Metro Projects Approved| Paisa Live
कम उम्र में बढ़ रहा Heart Risk, महंगा हो रहा Health Insurance | New Tax Regime Explained| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AI Summit Protest: 'इन्हें कानून का कोई डर नहीं', अदालत में बोली दिल्ली पुलिस, पांचों आरोपियों की मिली कस्टडी
'इन्हें कानून का कोई डर नहीं', अदालत में बोली दिल्ली पुलिस, पांचों आरोपियों की मिली कस्टडी
राज्यसभा चुनाव: MVA में खींचतान, उद्धव गुट के बाद अब कांग्रेस ने एक सीट पर ठोका दावा
राज्यसभा चुनाव: MVA में खींचतान, उद्धव गुट के बाद अब कांग्रेस ने एक सीट पर ठोका दावा
24 रन बनाकर भी परीक्षा में पास हुए संजू सैमसन, जिम्बाब्वे के खिलाफ किया ये बड़ा काम, सामने आए हैरान करने वाले आंकड़े
24 रन बनाकर भी परीक्षा में पास हुए संजू सैमसन, जिम्बाब्वे के खिलाफ किया ये बड़ा काम
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?
एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?
Ideal Age Gap In Relationships: लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
जामिया में उर्दू सीखने का मौका, एक साल के कोर्स के लिए आवेदन शुरू; जानें डिटेल्स
जामिया में उर्दू सीखने का मौका, एक साल के कोर्स के लिए आवेदन शुरू; जानें डिटेल्स
Embed widget