एक्सप्लोरर

दिल्ली में किन पुजारियों को हर महीने 'सैलरी' देगी आतिशी सरकार, इसके लिए कैसे करना होगा अप्लाई?

Pujari Granthi Samman Yojana: दिल्ली में मंदिर और गुरूद्वारे में पूजा करने वाले पुजारियों और ग्रंथियों को मिलेगी सैलरी. जानें कौन होगा इसमें शामिल. कैसे किया जा सकेगा इसके लिए अप्लाई. 

Pujari Granthi Samman Yojana: दिल्ली में अगले कुछ महीनो में चुनाव होने वाले हैं. दिल्ली में चुनावी सरगर्मी अभी से तेज हो गई है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों के लिए एक के बाद एक योजना का ऐलान कर दिया है. पहले जहां उन्होंने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने का ऐलान किया. तो उसके बाद उन्होंने दिल्ली के सीनियर सिटीजंस के लिए संजीवनी योजना शुरू करने का ऐलान किया.

फिर उसके बाद उन्होंने दलित समुदाय के छात्रों के लिए डाॅ अंबेडकर सम्मान छात्रवृत्ति योजना शुरू करने का ऐलान किया. वहीं अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने दिल्ली के पुजारियों के लिए भी बड़ा ऐलान कर दिया है. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मंदिरों में कार्य करने वाले पुजारी को भी हर महीने सैलरी देने का ऐलान कर दिया है. जानें किन पुजारियों को मिलेगी यह सैलरी और कैसे किया जा सकेगा इसके लिए अप्लाई. 

पुजारी-ग्रंथि सम्मान योजना

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 30 दिसंबर सोमवार के दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली के मंदिरों में और गुरुद्वारों में पूजा करने वाले पुजारी और ग्रंथियां को हर महीने 18 हजार रुपये की सम्मान राशि देगी. अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यह राशि किसी वेतन या सैलरी के तौर पर नहीं बल्कि उनके सम्मान के तौर पर उन्हें दी जाएगी. 

यह भी पढ़ें: 1 जनवरी से बदल रहे राशन कार्ड से जुड़े ये नियम, आप भी जान लें अपने काम की बात

कितने पुजारियों का हुआ रजिस्ट्रेशन देंगे जानकारी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना के बारे में बात करते हुए कह कि 'एक तरह से पुजारी और ग्रंथि हमारे और भगवान के बीच में एक ब्रिज का काम करते हैं सेतु का काम करते हैं. हमारी प्रार्थनाओं को भगवान तक पहुंचाते हैं.' इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने योजना को लेकर बोले 'पैसे की कमी नहीं होने देंगे जब रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा तो बता देंगे कि कितने लोगों ने रजिस्टर किया.'

यह भी पढ़ें: आपके आधार नंबर पर कितने मोबाइल सिम हैं, इस तरह कर सकते हैं चेक

कैसे होगा योजना में रजिस्ट्रेशन?

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेस में बात करते हुए बताया कि वह कल हनुमान मंदिर जाकर पुजारियों का रजिस्ट्रेशन करेंगे. इसके बाद आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के हर मंदिर और गुरूद्वारे में जाकर पुजारियों और ग्रंथियों के रजिस्ट्रेशन करवाए जाएंगे. इसेके बाद इन सभी को हर महीने सम्मान राशि के तौर पर 18 हजार रुपये दिए जाएंगे. बता दें इस योजना में दिल्ली के ही पुजारी और ग्रंथियों को फायदा मिलेगा. योजना के लिए और क्या नियम हैं इस बारे में जानकारी साझा नहीं की गई है. 

यह भी पढ़ें: पीएम विश्वकर्मा योजना में हर दिन मिलेंगे 500 रुपये, तो इसके साथ ही मिलेगा बिना गारंटी के लोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बार-बार तोड़ा ट्रैफिक रूल तो रद्द हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, नए नियम लाने जा रही सरकार
बार-बार तोड़ा ट्रैफिक रूल तो रद्द हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, नए नियम लाने जा रही सरकार
Holi Special Trains: अब होली पर आराम से जाएं घर और चैन से करें वापसी, रेलवे लगवा रहा ट्रेनों के 1244 स्पेशल ट्रिप
अब होली पर आराम से जाएं घर और चैन से करें वापसी, रेलवे लगवा रहा ट्रेनों के 1244 स्पेशल ट्रिप
अब रेलवे से क्लेम लेने के लिए नहीं करनी होगी दौड़-भाग, e-RCT पोर्टल से ऑनलाइन हो जाएगा काम
अब रेलवे से क्लेम लेने के लिए नहीं करनी होगी दौड़-भाग, e-RCT पोर्टल से ऑनलाइन हो जाएगा काम
Namo Bharat Station Parking Charges: नमो भारत के किस स्टेशन पर कितना पार्किंग चार्ज? जेब कटने से पहले जान लें डिटेल्स
नमो भारत के किस स्टेशन पर कितना पार्किंग चार्ज? जेब कटने से पहले जान लें डिटेल्स

वीडियोज

Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद!
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद! | Taliban
दुनिया के तेजी से बदलते वर्ल्ड ऑर्डर के बीच Ideas Of India के मंच पर जुटे दुनिया के दिग्गज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Delhi Liquor Policy Case में बरी आप संयोजक, फैसला आते ही भावुक हो गए अरविंद केजरीवाल, कैमरे के सामने रोने लगे
Delhi Liquor Policy Case में बरी आप संयोजक, फैसला आते ही भावुक हो गए अरविंद केजरीवाल, कैमरे के सामने रोने लगे
दिल्ली आबकारी नीति के मामले में बरी हुए केजरीवाल-सिसोदिया, फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करेगी CBI
दिल्ली आबकारी नीति के मामले में बरी हुए केजरीवाल-सिसोदिया, फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करेगी CBI
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
'कल्कि 2' के बाद दीपिका पादुकोण के हाथ से निकला ये 'इंटरनेशनल प्रोजेक्ट', वजह है शॉकिंग
'कल्कि 2' के बाद दीपिका पादुकोण के हाथ से निकला ये 'इंटरनेशनल प्रोजेक्ट', वजह है शॉकिंग
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
ये कैसी शादी है गाइज... बरात में जमकर हुई कुर्सी फाइट, वीडियो वायरल
ये कैसी शादी है गाइज... बरात में जमकर हुई कुर्सी फाइट, वीडियो वायरल
वजन नहीं घट रहा तो घबराएं नहीं, ये 7 संकेत बताते हैं फैट तेजी से हो रहा है कम
वजन नहीं घट रहा तो घबराएं नहीं, ये 7 संकेत बताते हैं फैट तेजी से हो रहा है कम
Embed widget