एक्सप्लोरर

किन पुजारियों को नहीं मिलेंगे पुजारी-ग्रंथी योजना के 18 हजार रुपये, ये हैं नियम

सरकार के दावे के अनुसार मंदिर के पुजारियों को हर महीने 18 हजार रुपये दिए जाएंगे. लेकिन इस योजना के लिए क्या है जरूरी और किन पुजारियों के नहीं मिल पाएगा आइए जानते हैं.

Pujari Granthi Yojna: दिल्ली ने विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है. गौरतलब है कि इस साल फरवरी में दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियां अपने अपने मेनिफेस्टो का ऐलान कर रही है. सत्ताधारी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने इस बार चुनावी दांव खेलकर पुजारियों के लिए हर महीने की सैलरी का ऐलान कर दिया है. इस योजना के तहत अगर दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो सरकार के दावे के अनुसार मंदिर के पुजारियों को हर महीने 18 हजार रुपये दिए जाएंगे. लेकिन इस योजना के लिए क्या है जरूरी और किन पुजारियों के नहीं मिल पाएगा इस योजना का लाभ हम आपको बताते हैं.

किन पुजारियों के नहीं मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना के अंतर्गत दिल्ली के किसी भी गुरुद्वारे के संत और मंदिर के पुजारी आवेदन कर सकते हैं. इस योजना को लेकर सरकार की ओर से फिलहाल किसी क्राइटेरिया की बात नहीं की गई है, हां लेकिन आवश्यक ये है कि पुजारी या संत दिल्ली के ही गुरुद्वारे या मंदिर का होना चाहिए. इसके अलावा योजना में किसी मौलाना और चर्च के फादर का जिक्र नहीं किया गया है. इसके अलावा योजना से जुड़े किसी नियम के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए बताया कि वह खुद हनुमान मंदिर जाकर पुजारियों का रजिस्ट्रेशन करेंगे. इसके बाद आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के हर मंदिर और गुरूद्वारे में जाकर पुजारियों और ग्रंथियों के रजिस्ट्रेशन करवाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Train Cancelled: नए साल पर ट्रेन से कहीं जा रहे हैं तो सावधान, रेलवे ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल

31 दिसंबर से शुरू हो चुके आवेदन

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक पोस्ट के जरिए इस योजना की जानकारी लोगों के दी थी, जिसके तहत 31 दिसंबर से योजना के आवेदन शुरू किए जा चुके हैं. लेकिन सरकार ने ये साफ कर दिया है कि अगली बार सरकार बनने के बाद ही ये सम्मान राशि पुजारियों के खाते में डाली जाएगी. बता दें इस योजना में दिल्ली के ही पुजारी और ग्रंथियों को फायदा मिलेगा. योजना के लिए और क्या नियम हैं इस बारे में जानकारी साझा नहीं की गई है. 

यह भी पढ़ें: क्या पड़ोसी के लिए RBI से 2000 रुपये के नोट बदलना जुर्म है, ऐसा करने पर कितनी मिलती है सजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
शिवहर से लेकर पटना तक, जानें बिहार के किस शहर में कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत?
शिवहर से लेकर पटना तक, जानें बिहार के किस शहर में कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत?
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
LPG सिलेंडर की किल्लत के चलते खरीदने जा रहे नया इंडक्शन चूल्हा? पहले चेक कर लें ये जरूरी चीजें
LPG सिलेंडर की किल्लत के चलते खरीदने जा रहे नया इंडक्शन चूल्हा? पहले चेक कर लें ये जरूरी चीजें

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती', संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?
'राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती', संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?
LPG Crisis: 'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट की 25वीं एनिवर्सरी, पति ने घुटने पर बैठ दिया गुलाब
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट की 25वीं एनिवर्सरी, पति ने घुटने पर बैठ दिया गुलाब
LPG Fuel Crisis Live: दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें
LPG Fuel Crisis Live: दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें
AFCAT 1 रिजल्ट​ घोषित, वायु सेना में ऑफिसर बनने की दौड़ में अगला पड़ाव अब इंटरव्यू
AFCAT 1 रिजल्ट​ घोषित, वायु सेना में ऑफिसर बनने की दौड़ में अगला पड़ाव अब इंटरव्यू
Post Holi Detox Tips: होली पर खाया उल्टा-सीधा और अब हो रही ब्लोटिंग, बॉडी को ऐसे कर सकते हैं डिटॉक्स
होली पर खाया उल्टा-सीधा और अब हो रही ब्लोटिंग, बॉडी को ऐसे कर सकते हैं डिटॉक्स
Embed widget