एक्सप्लोरर

तीन दोस्तों के रेलवे टिकट कंफर्म और चौथे का अचानक बना प्लान, क्या जनरल टिकट पर कर सकता है सफर?

रेलवे के नियमों के मुताबिक, आप जिस क्लास का टिकट बुक कराते हैं, आप उसी क्लास के कोच में सफर कर सकते हैं. मसलन किसी यात्री ने थर्ड एसी का टिकट कराया है तो वह इसी कोच में सफर करेगा.

Indian Railways Ticket Booking Rules: भारतीय रेलवे अपनी आरामदायक और लंबी यात्राओं के लिए जाना जाता है. रेलवे से सफर करना सस्ता तो होता ही है, यह बहुत ही सहूलियत भरा भी होता है. यही कारण है कि जब भी हम फैमिली या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करते हैं तो सबसे पहले ट्रेन के टिकट बुक कराते हैं. हालांकि रेलवे ने टिकट बुक करने और यात्रा को लेकर कई नियम बनाए हैं. ट्रेन मे सफर करने वाले यात्रियों को इन नियमों का पालन करना होता है. 

रेलवे के नियमों के मुताबिक, आप जिस क्लास का टिकट बुक कराते हैं, आप उसी क्लास के कोच में सफर कर सकते हैं. मसलन किसी यात्री ने थर्ड एसी का टिकट कराया है तो वह इसी कोच में सफर करेगा. इसी तरह स्लीपर क्लास वाला स्लीपर में और जनरल टिकट लेने पर जनरल कोच में ही सफर करना होगा. 

दोस्तों के साथ अचानक ट्रिप हो गई प्लान

मान लीजिए आपके तीन दोस्त कहीं घूमने जा रहे हैं. उन्होंने अपने टिकट पहले से करवा लिए हैं और तीनों टिकट कंफर्म भी हैं. अचानक आप भी दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना लेते हैं, लेकिन तब तक ट्रेन में सभी टिकट बुक हो चुके हैं. ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे, जाहिर है बहुत से लोग अपनी ट्रिप को कैंसल कर देंगे. हालांकि, रेलवे ने ऐसी परिस्थिति के लिए भी नियम बनाए हैं. अगर आप इन नियमों को जानते हैं तो आपको अपनी ट्रिप कैंसल नहीं करनी पड़ेगी. 

तत्काल बुक कर सकते हैं टिकट

रेलवे के नियमों के मुताबिक, यात्रियों को तत्काल टिकट बुक कराने की सुविधा मिलती है. अगर आप इसके नियमों को जानते हैं तो आप दोस्तों के साथ सफर का मजा ले सकते हैं. हालांकि, तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आपको कुछ ज्यादा चार्ज देना होगा. तत्काल टिकट बुक कराने से पहले आपको यह भी पता होना चाहिए कि इस तरह के टिकट ट्रेन छूटने के 24 घंटे पहले ही बुक हो सकते हैं. तत्काल टिकट विंडो खुलने के बाद आप जितनी जल्दी टिकट बुक करेंगे, ट्रेन में कंफर्म सीट मिलने की संभावना उतनी ज्यादा होगी. 

क्या जनरल टिकट लेकर कर सकते हैं यात्रा?

मान लीजिए आपकी ट्रिप ट्रेन छूटने से कुछ घंटे पहले ही बनी है और तत्काल टिकट बुकिंग का ऑप्शन नहीं बचा है तो आप जनरल टिकट लेकर भी यात्रा कर सकते हैं. इस दौरान आपको ट्रेन के जनरल कोच से ही यात्रा करनी होगी. हालांकि, आप टीटीई से मिलकर उसे अपनी स्थिति के बारे में बता सकते हैं. अगर ट्रेन में कोई सीट खाली होगी तो टीटीई आपको वह सीट अलॉट कर सकता है. हालांकि, आपको उस सीट के लिए निर्धारित किराया चुकाना होगा. 

यह भी पढ़ें : चार टिकट में से तीन कंफर्म हुई और एक नहीं तो वो कैसे कर सकता है सफर? ये है नियम

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के लिए कितना क‍िलोवाट सोलर सिस्टम सही? जानिए खर्च और आवेदन प्रक्रिया
घर के लिए कितना क‍िलोवाट सोलर सिस्टम सही? जानिए खर्च और आवेदन प्रक्रिया
Hotel Fire Safety Tips: होटल-रेस्टोरेंट चला रहे हैं? मालवीय नगर जैसी घटना से बचने के लिए अपनाएं ये सुरक्षा उपाय
होटल-रेस्टोरेंट चला रहे हैं? मालवीय नगर जैसी घटना से बचने के लिए अपनाएं ये सुरक्षा उपाय
Aadhar Card News: क्या आप जानते हैं आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं मोबाइल नंबर और एड्रेस, जानें पूरी जानकारी
क्या आप जानते हैं आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं मोबाइल नंबर और एड्रेस, जानें पूरी जानकारी
NCR में 1 अक्टूबर से बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानें सर्टिफिकेट बनवाने का तरीका और खर्च
NCR में 1 अक्टूबर से बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानें सर्टिफिकेट बनवाने का तरीका और खर्च

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
अब खान सर की मुश्किलें बढ़ीं? हिरासत में लिए गए उनके 2 बॉडीगार्ड, जानिए क्या है पूरा मामला
अब खान सर की मुश्किलें बढ़ीं? हिरासत में लिए गए उनके 2 बॉडीगार्ड, जानिए क्या है पूरा मामला
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
Video: ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
Visceral Fat: क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण
क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण
Embed widget