एक्सप्लोरर

मकान से लेकर सामान तक, एक ही राशन कार्ड देगा आठ फायदे, जानें किसे मिलेगा लाभ?

Ration Card Benefits: राशन कार्ड पर आप फ्री राशन के अलावा और भी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. इससे आपको एक नहीं बल्कि 8 फायदे होते हैं. किन लोगों को मिलता है इसका फायदा चलिए आपको बताते हैं. 

Ration Card Benefits: भारत सरकार देश के नागरिकों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाती है. इन योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिलता है. भारत में बहुत से ऐसे लोग हैं. जो अपने खाने तक की व्यवस्था नहीं कर पाते. इन लोगों को नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत भारत सरकार फ्री राशन मुहैया करवाती है. तो वहीं कई लोगों को बेहद कम कीमत पर सरकार राशन देती है.

इसके लिए लोगों के पास राशन कार्ड का होना जरूरी होता है. लेकिन राशन कार्ड पर  कम कीमत पर या फिर फ्री राशन ही नहीं मिलता. बल्कि इसके जरिए आप और भी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. राशन कार्ड पर आपको एक नहीं बल्कि 8 फायदे होते हैं. किन लोगों को मिलता है इनका फायदा चलिए आपको बताते हैं. 

राशन कार्ड से होते हैं यह फायदे

साल 1940 में भारत में राशन कार्ड की शुरुआत हुई थी. तब से लेकर अब तक भारत के हर राज्य में राशन कार्ड जारी किया जाता है. राशन कार्ड पर गरीब जरूरतमंद लोगों को बहुत सी सुविधाएं मिलती है. बहुत से लोगों को यह लगता है कि राशन कार्ड पर कम कीमत पर राशन और फ्री राशन ही मिलता है. लेकिन इस पर आपको एक नहीं बल्कि आठ फायदे होते हैं. 

यह भी पढे़ं: सलमान खान के पिता को बीच सड़क मिली धमकी, जानें ऐसा करने पर क्या मिलती है सजा

फसल बीमा, फ्री सिलेंडर और  विश्वकर्म योजना में लाभ

राशन कार्ड के आधार पर जो किसान हैं. वह किसान फसल बीमा के लिए आवेदन कर सकते हैं. तो इसके साथ ही जिन महिलाओं के पास गैस सिलेंडर कनेक्शन नहीं है. वह प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत राशन कार्ड का इस्तेमाल करके मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ ले सकती हैं. तो उसके साथ ही कारीगर और शिल्पकार प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के तहत राशन कार्ड पर लाभ ले सकते हैं. 

घर के लिए मदद और श्रमिकों को लाभ

इसके अलावा जिन लोगों के पास घर नहीं है. भारत सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन लोगों को घर बनाने में मदद करती है. तो वहीं जिनके कच्चे घर हैं. उन्हें पक्के घर के लिए आर्थिक सहायता देती है. राशन कार्ड के जरिए आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं. भारत सरकार श्रमिक कार्ड योजना चलाती है. जिसके तहत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को लाभ दिया जाता है. राशन कार्ड के जरिए योजना में लाभ लिया जा सकता है. 

यह भी पढे़ं: मध्य प्रदेश सरकार ने जारी की नई राशन कार्ड लिस्ट, ऐसे करें चेक कहीं कट तो नहीं गया आपका नाम

सिलाई मशीन और किसान सम्मान निधि

महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार की फ्री सिलाई मशीन योजना चलाई जाती है. महिलाएं राशन कार्ड का इस्तेमाल करके इस योजना के तहत फ्री सिलाई मशीन ले सकती हैं. भारत सरकार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक लाभ देती है. किसान योजना में लाभ के लिए राशन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

फ्री राशन योजना

जिस योजना के लिए भारत में राशन कार्ड का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. वह है फ्री राशन योजना इस योजना के तहत भारत सरकार राशन कार्ड धारकों को फ्री राशन की सुविधा देती है. इसमें हर सदस्य के हिसाब से 5 किलो राशन फ्री दिया जाता है. तो उसके साथ ही बेहद कम कीमत पर गेहूं, चावल और खाद्य सामग्री मिल जाती है. 

इन लोगों को मिलता है लाभ

भारत में राशन कार्ड के कई प्रकार होते हैं, जो लोगों की जरूरत और उनकी इनकम के आधार पर बनाए जाते हैं. इसमें एक राशन कार्ड ऐसे भी होते हैं, जहां लोगों को आर्थिक फायदा और किसी योजना का लाभ नहीं मिलता. यह राशन कार्ड से पहचान साबित करने के लिए होते हैं. तो वहीं बाकी राशन कार्ड पर लोगों को अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं.

राशन कार्ड के लिए सिर्फ भारतीय ही आवेदन दे सकते हैं. राशन कार्ड के लिए परिवार का मुखिया अप्लाई कर सकता है. अगर किसी के नाम पहले से राशन कार्ड है तो उसे लाभ नहीं दिया जाता. राशन कार्ड केंद्रीय खाद्य विभाग द्वारा जारी किया जाता है और इसके बाद वेरिफिकेशन भी की जाती है. अगर आप वेरिफिकेशन में पात्र नहीं पाए जाते. तो आपका राशन कार्ड कैंसिल किया सकता है 

यह भी पढे़ं: PAN कार्ड में नाम अपडेट हो गया या नहीं, ऑनलाइन ऐसे कर सकते हैं चेक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना है? घर बैठे ऐसे करें अपडेट पूरा प्रोसेस
PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना है? घर बैठे ऐसे करें अपडेट पूरा प्रोसेस
अगर आप खेती करते हैं तो आपके काम की हैं ये सरकारी योजनाएं , जान लें कैसे मिलेगा फायदा
अगर आप खेती करते हैं तो आपके काम की हैं ये सरकारी योजनाएं , जान लें कैसे मिलेगा फायदा
EV का चार्जिंग पॉइंट लगवाकर कितनी कर सकते हैं कमाई, कहां करना होता है अप्लाई?
EV का चार्जिंग पॉइंट लगवाकर कितनी कर सकते हैं कमाई, कहां करना होता है अप्लाई?
डीजल भट्टी चलाने में कितना आता है खर्च, एलपीजी के मुकाबले यह कितना सस्ता?
डीजल भट्टी चलाने में कितना आता है खर्च, एलपीजी के मुकाबले यह कितना सस्ता?

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
JDU अध्यक्ष पद के लिए किसने भरा नामांकन? 2028 तक का होगा कार्यकाल
JDU अध्यक्ष पद के लिए किसने भरा नामांकन? 2028 तक का होगा कार्यकाल
धुरंधर 2 पब्लिक रिव्यू: 'मोदी जी के बाद अब योगी जी का इंतजार!' फिल्म देखने के बाद क्या बोले लोग
धुरंधर 2 पब्लिक रिव्यू: 'मोदी जी के बाद अब योगी जी का इंतजार!' फिल्म देखने के बाद क्या बोले लोग
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक हुए शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने दिया अपडेट
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने बताया
5 दिग्गज गेंदबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जसप्रीत बुमराह समेत लिस्ट में 3 भारतीय
5 दिग्गज गेंदबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जसप्रीत बुमराह समेत लिस्ट में 3 भारतीय
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
Navratri Dress Colour: नवरात्रि के 9 दिन में पहनें इन 9 रंगों की ड्रेसेज, हर दिन दिखेंगी बेहद खूबसूरत
नवरात्रि के 9 दिन में पहनें इन 9 रंगों की ड्रेसेज, हर दिन दिखेंगी बेहद खूबसूरत
कौन हैं विक्रम दोराईस्वामी? जिन पर चीन में भारत ने जताया भरोसा, यहां से कर चुके हैं पढ़ाई
कौन हैं विक्रम दोराईस्वामी? जिन पर चीन में भारत ने जताया भरोसा, यहां से कर चुके हैं पढ़ाई
Embed widget