एक्सप्लोरर

बैंक की इस स्कीम में बस एक बार जमा करना होगा पैसा, फिर हर महीने ब्याज के साथ होगी गारंटेड इनकम 

एसबीआई की एन्यूटी डिपॉजिट स्कीम उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो रिटायरमेंट के बाद हर महीने एक फिक्स इनकम चाहते हैं. इस स्कीम के तहत आप पैसों का निवेश करके हर महीने एक गारंटेड इनकम पा सकते हैं.

SBI Annuity Deposit Scheme: घर में पाई-पाई जोड़कर बचत करने का जमाना अब लद गया है. हर कोई चाहता है कि व अपनी इनकम का एक हिस्सा सुरक्षित स्कीम में निवेश करे, जिससे उसे समय पड़ते पर बेहतर रिटर्न मिले. हालांकि, भारत में अभी भी ज्यादातर लोग फिक्स डिपॉजिट(FD) या फिर रिकरिंग डिपॉजिट(RD) में पैसे जमा करते हैं. ये दोनों निवेश सुरक्षित रिटर्न की गांरटी देत हैं. हालांकि, बहुत से बैंक इसके अलावा भी ऐसी कई स्कीम चलाते हैं, जिसमें आप निवेश करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. 

दरअसल, भारत के सबसे बड़े बैंक 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया' के पास आपके पैसे के सुरक्षित निवेश के लिए कई स्कीम हैं. यहां हम आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एन्यूटी डिपॉजिट स्कीम (SBI Annuity Deposit Scheme) के बारे में बताएंगे. ऐसे में अगर आप हाल-फिलहाल निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी होने वाली है.  

ब्याज के साथ होती है गारंटेड इनकम

एसबीआई की एन्यूटी डिपॉजिट स्कीम उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो रिटायरमेंट के बाद हर महीने एक फिक्स इनकम चाहते हैं. इस स्कीम के तहत आप पैसों का निवेश करके हर महीने एक गारंटेड इनकम पा सकते हैं. दरअसल, एसबीआई की इस स्कीम में आपको एकमुश्त पैसे जमा करने होते हैं. निवेश के बाद बैंक आपको जमा की गई रकम मूलधन के साथ-साथ ब्याज भी देता है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस स्कीम के तहत एफडी (FD) के बराबर ब्याज दिया जाता है और ब्याज अकाउंट में बचे पैसे पर हर तिमाही कैलकुलेट होता है.  

1000 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश

एसबीआई की इस स्कीम के तहत आप न्यूनतम 1000 रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते हैं. वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है. इस स्कीम में 36, 60, 84 या 120 महीने की अवधि के लिए एकमुश्त निवेश कर सकते हैं. एन्यूटी का भुगतान जमा होने के अगले महीने से निर्धारित तारीख से होने लगता है. इसके अलावा इस स्कीम में एन्यूटी की बची रकम के 75 फीसदी तक लोन भी मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें: बेटी के फ्यूचर की हो रही है चिंता? सरकार की यह स्कीम संवार देगी भविष्य, जान लीजिए फायदे

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेल यात्री सावधान! जान लें नए रिफंड रूल्स, 8, 24 और 72 घंटों के बीच टिकट रद्द किया तो कितना कटेगा चार्ज?
रेल यात्री सावधान! जान लें नए रिफंड रूल्स, 8, 24 और 72 घंटों के बीच टिकट रद्द किया तो कितना कटेगा चार्ज?
सावधान! 1 अप्रैल से बदल गया UPI का तरीका, पेमेंट पर लगा डबल लॉक, पैसे भेजने से पहले पढ़ें ये खबर
सावधान! 1 अप्रैल से बदल गया UPI का तरीका, पेमेंट पर लगा डबल लॉक, पैसे भेजने से पहले पढ़ें ये खबर
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की फीस
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की फीस
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन कैंसिल रहेंगी ट्रेनें, सफर से पहले चेक करें लिस्ट
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन कैंसिल रहेंगी ट्रेनें, सफर से पहले चेक करें लिस्ट

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक, बोले- 'इस्लाम में...'
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक
IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव
IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से कमाई बढ़ा देगा योगी सरकार का यह नियम
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से कमाई बढ़ा देगा योगी सरकार का यह नियम
RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
Embed widget